श्री कल्लाजी वेदपीठ पर फागोत्सव 7 मार्च को

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 02 मार्च 2023, 4:26 PM (IST)

चित्तौड़गढ़/निंबाहेड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध निम्बाहेड़ा स्थित श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी फागोत्सव फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा मंगलवार 7 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। वेदपीठ से मिली जानकारी के अनुसार फागोत्सव के उपलक्ष्य में वेदपीठ पर विराजित ठाकुरजी सहित पंच देवों का पलाश के फूलों का मनभावन श्रृंगार करने के साथ ही प्राकृतिक पलाश रंग से एवं सवा क्विंटल सतरंगी अबीर, गुलाल और सवा क्विंटल नानाविध पुष्पों से फागोत्सव मनाया जाएगा। प्रात: 9 बजे से भक्त मंडली द्वारा फाल्गुन के सरिया व ठाकुरजी के मनभावन भजनानन्दी स्वर लहरियों के साथ मनाया जाने वाले अनूठे फागोत्सव में भाग लेने के लिए कल्याण नगरी के साथ ही आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों, दूर दराज के कल्याण भक्तों, आचार्यों, बटुकों, वीर एवं वीरांगनाओं, कृष्णा शक्ति दल की माता व बहनों, शक्ति ग्रुप की बालिकाओं के साथ सभी भक्तगण अपने आराध्य ठाकुर श्री कल्लाजी के साथ पारम्परिक फाग खेलकर आनन्दोत्सव मनाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे