फडऩवीस कैबिनेट में10नए मंत्री,2 SS के

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 08 जुलाई 2016, 08:46 AM (IST)

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने 10 नए मंत्रियों को शामिल करते हुए अपनी कैबिनेट का शुक्रवार को विस्तार किया। शिवसेना के दो विधायकों को राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया है। पहले से  सरकार में शामिल शिवसेना के राम शिंदे को कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोशन दिया गया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।

महाराष्ट्र में 10 नए मंत्रियों ने ली शपथ। इनमें बीजेपी के पांडुरंग फुंडकर, मदन येरावार, संभाजी निलंगेकर, जयकुमार रावल, रवींद्र चव्हाण, सुभाष देशुमख, शिवसेना के अर्जुन खोतकर और गुलाबराव पाटील, स्वाभिमानी शेतकरी संघटना के सदाभाऊ खोत और राष्ट्रीय समाज पार्टी के महादेव जानकर शामिल हैं।

इस कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ कुछ फेरबदल भी संभव हैं। सरकार के सूत्रों की मानें तो विनोद तावड़े से मेडिकल एजुकेशन विभाग की जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है। वहीं, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के करीबी गिरीश महाजन को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

महाजन को आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिल जाने की संभावना है। लोक निर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटिल को राजस्व मंत्रालय मिलने की संभावना है, जो कि खड़से के इस्तीफे के बाद से खाली है।

पाटिल से टेक्सटाइल का जिम्मा लिया जा सकते है, जिसे मदन येरावर को सौंपा जा सकता है।