त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, यहां देखें परिणाम

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 02 मार्च 2023, 09:07 AM (IST)

#electionresults2023 नई दिल्ली । त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है..वहीं अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट, रामगढ़ (झारखंड), इरोड पूर्व (तमिलनाडु), सागरदिघी (पश्चिम बंगाल) और कस्बा पेठ, महाराष्ट्र की चिंचवाड़ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है ।
पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इस लिहाज से भाजपा गठबंधन को नगालैंड में 50 सीटें और त्रिपुरा में 35 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। मेघालय में NPP 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। मेघालय में टीएमसी को भी दस सीटें मिली हैं।
नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा। वहीं, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलना तय माना जा रहा है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। यानी यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री 2017 के बाद से 47 बार पुर्वोत्तर जा चुके हैं। चुनाव से पहले उन्होंने त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में 3 बड़ी रैलियां कीं। इस क्षेत्र में 8 राज्यों में हर 15 दिन में कोई न कोई केंद्रीय मंत्री जरूर पहुंचता है। केंद्र सरकार ने 2024-25 के लिए नार्थ ईस्ट का बजट 5892 करोड़ किया है। ये 2022-23 के मुकाबले 113% ज्यादा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे