कुछ इस तरह मनाते हैं ईद आपके टीवी सेलेब्स !

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 07 जुलाई 2016, 3:45 PM (IST)

ईद मुबारक आज सभी एक दूसरे को यही कह रहें हैं क्योंकि मौका ही है ईद का। तो टीवी सितारे ईद मनाने में कैसे पीछे रह सकते हैं। अब कोई भी त्योहार  हिन्दू मुस्लिम का नहीं रह गया है। चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम सब मिलजुल कर साथ में मनाते हैं। यूं तो इंडस्ट्री में काफी मुस्लिम कलाकार है, लेकिन हम आपको बातएंगे टेली इंडस्ट्री के गैर मुस्लिम कलाकार के बारे जो इस त्योहार के लिए बेहद एक्साइटेड है 
आइए स्लाइड्स पर डालिए एक नजर ...

तेजस्वीर प्रकाश सीरियल स्वरागिनी में रागिनी का किरदार निभाने वालीं तेजस्वी भी ईद को काफी एंजॉय करती हैं। उन्हें खासतौर पर ईद के दिन बनने वाली बिरयानी और सेवईं काफी पसंद है। 

कुनाल जय सिंहस्टारप्लस के शो इश्कबाज में ओमकार की भूमिका अदा कर रहे कुणाल जय सिंह ईद के दिन अपने दोस्तों के साथ रहना पसंद करते हैं और उन्हीं के साथ ईद मनाते हैं। उन्होंने बताया कि वो ईद पर अपने दोस्त के घर शीर कोरमा खाने जाएंगे और रात उन्हीं के साथ डिनर करेंगे।

करन वी ग्रोवर बहु रजनीकांत के साइनटिस्ट शान यानी करन ने बताया कि वो ईद अपनी दोस्त शमा सिकंदर के साथ ईद मनाएंगे। 

करन वाही करन कहते हैं कि उन्हें इस दिन वो अल्लाह से प्रार्थना करना पसंद करते हैं और लोगों के जीवन में खुशियों की दुआ मांगते हैं। उन्होंने बताया कि वो आज के दिन अपने दोस्त के घर पर डिनर पार्टी करेंगे। 

माहिका शर्मा माहिका बताती हैं कि उन्हें इस समय पर लगाई जाने वाली मेहंदी के डिजाइन काफी पसंद हैं और बाज़ारों में मिलने वाली चूड़ियां भी काफी अच्छी लगती है। वो भी इस फेस्टिवल को अपने दोस्तों के साथ ही मनाती हैं।