आगामी शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा को लेकर बॉक्स ऑफिस काफी आशान्वित नजर आ रहा है। पिछले 4 दिनों से इसकी एडवांस बुकिंग चल रही है, जिसके परिणाम भी काफी आशाजनक हैं। हालांकि एडवांस में उन दर्शकों ने फिल्म के टिकट बुक किए हैं जो हर सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्म देखने का शौक रखते हैं। पठान के बाद यह पहली प्रदर्शित होने वाली फिल्म है, जिसे लेकर बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि इससे सिनेमाघरों में फुटफाल नजर आएगा। ऐसा नहीं है कि पठान के बाद सिनेमाघरों में फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हुआ है, फिल्में प्रदर्शित हुई लेकिन यह वे फिल्में थीं जिनका कहीं कोई चर्चा नहीं हुई, जिसके चलते वे असफल करार हो गई।
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की अपकमिंग फिल्म शहजादा रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। पहले ये फिल्म रिलीज डेट बदलने के बाद सुर्खियों में छा गई थी। इसके बाद फिल्म अब अपनी कमाई को लेकर हर जगह छाई हुई है। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म एडवांस बुकिंग में ठीक-ठाक कमाई करती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार कार्तिक आर्यन की शहजादा ने प्रदर्शन से पूर्व ही अपनी लागत निकालने में कामयाबी हासिल कर ली है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन से पूर्व ही सैटेलाइट व म्यूजिक राइट्स बेचकर करोड़ों रुपये कमा लिए हैं।
कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म शहजादा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में फिल्म का पोस्टर शेयर कर कार्तिक आर्यन ने फैंस को इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद से फिल्म की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में तेजी देखी गई। एडवांस बुकिंग के अलावा फिल्म ने म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स से भी करोड़ों रुपये की कमाई की है। प्राप्त समाचारों के अनुसार फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स से 15 करोड़ रुपये, म्यूजिक राइट्स से 10 करोड़ रुपये और ओटीटी रिलीज के लिए हुई डील से 40 करोड़ रुपये कमा लिए है। इसी के साथ फिल्म ने रिलीज से पहले ही 65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कमाई की इस रिपोर्ट को देखने के बाद फैंस के साथ-साथ मेकर्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
कार्तिक आर्यन और राजपाल यादव की फिल्म शहजादा को बनाने में निर्माताओं ने सिर्फ 65 करोड़ का खर्च किया है। 20 करोड़ रुपये इसके प्रमोशन में खर्च किए गए हैं जो कि निर्माण लागत का 25 प्रतिशत है।
कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म शहजादा
17 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग
शनिवार यानी 11 फरवरी से शुरू हो गई है। हालांकि एडवांस को लेकर अभी
ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन बुक माइ शो पर देखने पर पता
चलता है कि शहजादा को लेकर दर्शकों में अभी कोई जल्दबाजी नहीं है। इसके
मुकाबले पठान की एडवांस अभी भी अच्छी संख्या में हो रही है। गौरतलब है
किकार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमलो का
आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। इसके निर्माता अल्लू अरविंद हैं जिन्होंने मूल
फिल्म का निर्माण किया था। यह वर्ष 2020 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल
हुई थी। कार्तिक फिल्म में अल्लू अर्जुन की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं कृति
सेनन फिल्म में पूजा हेगड़े की भूमिका में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे