राजस्थान में एक और बड़ा फेरबदलः 75 आईपीएस अफसरों के तबादले, दिनेश एमएन को एसीबी से हटाया…देखें सूची

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 13 फ़रवरी 2023, 11:07 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में एक और बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात एक आदेश जारी करके भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 75 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। भ्रष्टाचार को लेकर व्यापक कार्रवाई करने वाले दिनेश एम. एन. को अब वहां से हटा दिया गया है। इनके साथ ही अलवर, धौलपुर, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। वहीं अब तक एपीओ चल रहे सुमित मेहरड़ा को अब राज्यपाल का परिसहाय लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने हाल ही 150 से ज्यादा आरएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा को डीजीपी सिविल राइट्स एवं साइबर क्राइम, जंगा श्रीनिवास राव को डीजीपी पुलिस ट्रेनिंग, डॉ. प्रशाखा माथुर को एडीजीपी पुलिस पुनर्गठन एवं नियम, सुष्मित बिस्वास एडीजीपी राज्य मानवाधिकार आयोग, दिनेश एम.एन. को एडीजीपी अपराध शाखा, संजीव कुमार नार्जरी को एडीजीपी कम्युनिटी पुलिसिंग, विशाल बंसल को एडीजी आर्म्ड बटालियन, विपिन कुमार पांडेय को एडीजी पुलिस कल्याण, आलोक कुमार वशिष्ठ को एडीजीपी आपदा राहत बल और पी रामजी को एडीजी सुरक्षा के पद पर लगाया गया है।
इन जिलों के बदले एसपीः
श्रीगंगानगर, जयपुर ग्रामीण, धौलपुर, अलवर, कोटा शहर, जालोर, बांसवाड़ा, जयपुर (यातायात), बीकानेर, भिवाड़ी (अलवर), जोधपुर ग्रामीण, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, चूरू, बाड़मेर, टोंक, एसओजी जयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बारां, सीकर।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राजस्थान पुलिस में 75 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची

राजस्थान पुलिस में 75 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची

राजस्थान पुलिस में 75 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची