स्मृति सभा का हुआ आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 फ़रवरी 2023, 8:55 PM (IST)

भीलवाडा। जिला प्रौढ़ शिक्षण समिति भीलवाड़ा द्वारा स्व. भवंरसिंह चोधरी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति सभा ग्राम भारती में राष्ट्रीय लोक अदालत सदस्य शांतिलाल जैन की अध्यक्षता, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड के मुख्य आतिथ्य, सेवा सदन अध्यक्ष सूरजमल सोमाणी के विशिष्ट आतिथ्य में हुई।संस्था अध्यक्ष शोभाराम जाट ने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहित्यकार रतनकुमार चटुल,अक्षय त्रिपाठी,शंकरलाल काबरा,अलादीन मंसूरी नंदराय,विभा चैधरी,नंदलाल सुवाल,भंवरलाल जाट, कासम खान,गणेशलाल जाट,शफी मोहम्मद,ताहिर अली के साथ संस्थान के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ता सुधीर चैधरी,सुनील चोधरी,मनसुख लाल हुमड़,सरोज पाराशर,ओंकारसिंह राणावत,बृजराज कृष्ण उपाध्याय ने चोधरी के जीवन पर परिचय प्रकाश डाला। संचालन समन्वयक मुश्ताक अली मंसूरी ने किया। धन्यवाद राजकुमार डांगी ने प्रकट किया। इसी अवसर पर गांधीवादी विचारक डॉ. एस.एन सुब्बाराव के 95वें जन्मदिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे