रायपुर। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी रायपुर में छत्तीसगढ़ के विधान सभा
अध्यक्ष श्री चरण दास महंत जी से मिले। डॉक्टर पंड्या जी ने मंत्र चादर द्वारा उनका स्वागत किया और पूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट
किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ज्ञातव्य हो कि विधान सभा अध्यक्ष अखिल विश्व गायत्री परिवार
से कई वर्षो से परिचित हैं। उन्होंने गायत्री परिवार के द्वारा विश्वभर
में चलाए जा रहे साधनात्मक, रचनात्मक, सेवा के अभियानों के लिए सराहना
की।
साथ ही उन्होंने कांकेर (छत्तीसगढ़) से लोकसभा सांसद मोहन
मांडवी जी मुलाकात की और इस अवसर पर डॉक्टर पंड्या जी ने उन्हें गुरुदेव
का दिव्य साहित्य भेंट कर शांतिकुंज, देव संस्कृति विश्वविद्यालय आने का
आमंत्रण दिया।