कांग्रेस और कम्युनिस्ट इकट्ठा होकर फिर से त्रिपुरा को तबाह करने के लिए निकले-अमित शाह

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 फ़रवरी 2023, 4:10 PM (IST)

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को त्रिपुरा दौरे पर हैं। त्रिपुरा के खोवाई में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कांग्रेस और कम्युनिस्ट इकट्ठा होकर फिर से त्रिपुरा को तबाह करने के लिए निकले हैं। कम्युनिस्ट शासन क्रिमिनलों(अपराधियों) का शासन था और कांग्रेस का शासन भ्रष्ट शासन था।

गृह मंत्री शाह ने कहा कम्युनिस्ट, कांग्रेस और मोथा पार्टी तीनों मिले हुए हैं। कांग्रेस और कम्युनिस्ट तो सामने से मिले हैं लेकिन मोथा टेबल के नीचे से इनसे मिली हुई है। अमित शाह बोले पहले राशन कार्ड,सस्ता अनाज लेने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी की कैडर के पास जाना पड़ता था लेकिन हमने कैडर का राज समाप्त कर संविधान का राज बनाया है। PM ने जो HIRA का मंत्र दिया-हाईवे, इंटरनेट,रेलवे, एयरपोर्ट,उसके आधार पर त्रिपुरा को विकसित करने का काम हमने किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे