जम्मू। राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा को जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में यात्रा को रोक दिया गया है। कांग्रेस ने उचित सुरक्षा नहीं मिलने का आरोप लगा के यात्रा को रोक दिया गया है।
उचित सुरक्षा नहीं मिलने के कारण कांग्रेस ने कहा जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी तब तक यात्रा आगे नहीं बढ़ेगी।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा यहां संबंधित एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया है। पिछले 15 मिनट से यहां भारत जोड़ो यात्रा के साथ कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं है। यह एक गंभीर चूक है। राहुल गांधी और अन्य यात्री बिना किसी सुरक्षा के नहीं चल सकते है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा जम्मू-कश्मीर प्रशासन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है। सुरक्षा चूक केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अनुचित और अप्रस्तुत रवैये का संकेत देती है।
जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे