कश्मीर में 32 साल का रिकॉर्ड टूटा, सिनेमाघरों के बाहर लगे हाउसफुल के बोर्ड

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 जनवरी 2023, 11:40 AM (IST)

गत 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई शाहरुख खान की पठान ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है। इस मामले में धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर भी अछूता नहीं रहा है। कश्मीर में शाहरुख खान की फिल्म ने 32 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 32 साल बाद कश्मीर में सिनेमाघरों के बाहर हाउसफुल के बोर्ड नजर आ रहे हैं। पठान ने कश्मीर में वो कारनामा कर दिखाया है, जो बीते 32 साल में कोई दूसरा अभिनेता नहीं कर पाया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल, देशभर के बाकी हिस्सों की तरह कश्मीर में भी शाहरुख खान की फिल्म पठान का जबरदस्त बज बना हुआ है। अभिनेता के फैंस बड़ी संख्या में थिएटर्स तक पहुंच रहे हैं, जिस वजह से लंबे समय बाद थिएटर मालिकों की चांदी हुई है। पठान की रिलीज के बाद कश्मीर के थिएटर्स के बाहर हाउसफुल का बोर्ड देखने को मिला है और ऐसा लगभग 32 साल बाद हुआ है। घाटी में बढ़ते तनाव के बीच जहां बॉलीवुड कलाकारों ने वहां पर शूटिंग करना कम कर दिया था, वहीं लोगों ने भी सिनेमाघरों में जाना ना के बराबर कर दिया था।

वायरल हुआ ट्वीट

INOX Leisure Ltd ने एक ट्वीट किया है, जिसमें कश्मीर के एक थिएटर के बाहर का नजारा दिखाया गया है। ट्वीट में लिखा है, आज पठान पूरे देश को एक साथ बांधकर रख रहा है। हम सभी इसके लिए किंग खान के आभारी हैं, क्योंकि 32 साल के बाद ऐसा हो रहा है कि जब कश्मीर घाटी के थिएटर्स के बाहर हाउसफुल के बोर्ड लग रहे हैं। शाहरुख खान आपका शुक्रिया। यह ट्वीट दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और यशराज फिल्म्स को टैग किया गया है।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी