पठान : पहला वीकेंड 200 करोड़, 2रे दिन 100 करोड़ के पार

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 जनवरी 2023, 3:39 PM (IST)

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 55 करोड़ की बंपर ओपनिंग की। बॉलीवुड के इतिहास की फस्र्ट डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ऋतिक रोशन की फिल्म वार ने 51.6 करोड़ का फस्र्ट डे कलेक्शन किया था। हालांकि वार से अधिक कारोबार गत वर्ष प्रदर्शित हुई अभिनेता यश की फिल्म केजीएफ-2 (53.95 करोड़) ने किया था। लेकिन यह मूल रूप से कन्नड़ भाषा की फिल्म थी, जिसे हिन्दी में प्रदर्शित किया गया था। अब पठान पहले दिन की कमाई के मामले में पहली पायदान पर है।

उधर, पठान ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले पठान काफी ज्यादा विवादों में थी। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हुआ था। विरोध कर रहे लोगों ने गाने में दीपिका की ड्रेस पर आपत्ति जताई थी।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि पठान ने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन भारत में कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जा सकता है।

पहले दिन 55 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म को लेकर यह निश्चित है कि यह फिल्म दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी। लेकिन 3रे दिन अर्थात् शुक्रवार को फिल्म के कारोबार में गिरावट आएगी। शनिवार-रविवार को फिल्म फिर उछाल लेगी और उम्मीद है कि यह रविवार तक अपने 5 दिन लम्बे वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पठान विश्व भर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। हिंदी तमिल और तेलुगु मिलाकर फिल्म 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। वहीं विदेशों में फिल्म को 2500 स्क्रीन्स मिले हैं। शुरुआत में फिल्म 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म के क्रेज को देखते हुए 300 स्क्रीन्स और बढ़ा दिए गए हैं। कोविड के दौरान बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन्स को पठान की रिलीज के साथ ही फिर से खोल दिया गया है। शाहरुख ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।

ओपनिंग का रिकॉर्ड RRR के नाम
किसी भी भारतीय फिल्म के पहले दिन की कलेक्शन की बात करें तो आरआरआर ने पूरी दुनियाभर में 225.5 करोड़ रुपए बटोरे थे। इस लिस्ट में बाहुबली-2 213 करोड़ के फस्र्ट डे कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे