देश में 74वें गणतंत्र दिवस धूम...सभी राज्यों में समारोह...यहां देखें तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 जनवरी 2023, 10:39 AM (IST)

जयपुर। देश में 74वें गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी राज्यों में राज्यपाल ने मुख्य समारोह में झंडारोहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने निवास पर झंडा रोहण किया और सलामी दी। मुख्यमंत्री राज्य के मुख्य समारोहों में भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर के मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया।

तमिलनाडु: चेन्नई में 74वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया।

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद रहे।

तेलंगाना: राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने हैदराबाद में गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार विजेता और ऑस्कर नामांकित 'नाटु नाटु' गीत के संगीतकार और गीतकार- एमएम कीरावनी और चंद्रबोस को सम्मानित किया।

हरियाणा: राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर के जगाधरी में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जम्मू-कश्मीर: 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीनगर के लाल चौक स्थित क्लॉक टॉवर पर तिरंगा फहराया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुंबई में अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उत्तराखंड: राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर के जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में तिरंगा फहराया।

मध्यप्रदेश : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा हमें आज के भारत पर गर्व होता है। हमारा संकल्प है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे।

मिजोरम: मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आइजोल के मुख्यमंत्री कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पंजाब : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीआईजी बीएसएफ संजय गौड़ ने अटारी-वाघा सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पंजाब : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीआईजी बीएसएफ संजय गौड़ ने अटारी-वाघा सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गुजरात: बोटाड में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

जयपुर (राजस्थान): आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जामडोली के केशव विद्यापीठ में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने गुरेज सेक्टर, बांदीपोरा में नियंत्रण रेखा पर 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।