बेंगलुरू | बेंगलुरू के केआर पुरम इलाके में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। शुक्रवार देर रात हुई घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
मृतकों की पहचान फाजिला और तसीना के रूप में हुई है।
इस घटना में दो बच्चों और तसीना के पति खलीद को चोटें आईं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
के.आर. पुरम ट्रैफिक पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे