भीलवाड़ा। मांडल में हनुमान मंदिर के महंत सूरजदास महाराज को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया है। एक दिन पहले पुलिस ने महंत को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। महंत की ओर से जमानत अर्जी भी लगाई गई थी पर कोर्ट ने जमानत नहीं दी।
पुलिस ने महंत को न्यायिक मजिस्ट्रेट गंगापुर के न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे दो जनवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश जारी हुए। वही महंत सरजू दास के अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश के समक्ष अर्जी लगाई कि पुलिस के पास महंत के खिलाफ कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं है। इसलिये उसे जमानत दे दी जायें।
विद्वान न्यायाधीश रविन्द्र यादव ने महंत को दो जनवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं। वही ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक द्वेषता के चलते महंत को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। गांव वालों ने मांग की है कि जांच जिले के बाहर के अधिकारी से होनी चाहिए ताकि दुध का दुध पानी का पानी हो सके ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे