राजवंश पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अनूठे तरीके से मनाया क्रिसमस

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 दिसम्बर 2022, 09:41 AM (IST)

जयपुर। 25 दिसम्बर रविवार को प्रदेश भर में प्रभु यीशु को जन्म दिन की बधाईयाँ दी गई और उनकी पूजा अर्चना की गई। ईसाईयों ने जहाँ चर्च में जाकर अपने प्रभु के दर्शन व आराधना की, वहीं दूसरे धर्म सम्प्रदाय के लोगों ने भी प्रभु यीशु के जन्म दिन को अपने-अपने अंदाज में मनाया। जयपुर के बरकत नगर स्थित राजवंश पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल के छात्रों ने प्रभु यीशु के जन्म दिन को एक निराले अंदाज में मनाया है।

प्रभु यीशु के जन्म दिन के अवसर पर राजवंश पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल बरकत नगर जयपुर के स्काउट व गाइड दल ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों द्वारा संचालित कार्यक्रम में यात्रियों को पानी पिला कर सेवा कार्य किया है। इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य नवल जैन एवं दल प्रभारी दीनदयाल गर्ग ने क्रिसमस पर्व का महत्व बताते हुए स्काउट्स का मार्गदर्शन किया तथा निदेशक सीता चौहान ने छात्रों को उपहार दिये। स्कूल के युवा सचिव अनिमेष चौहान ने स्काउट व गाइड दल में शामिल सभी छात्रों को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे