178 जरूरतमंदों के किये निःशुल्क मोतियाबंद ऑपरेशन

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 दिसम्बर 2022, 6:48 PM (IST)

भीलवाडा। लायंस आई हॉस्पिटल द्वारा डीबीसीएस एवं चारभुजा युवा संस्थान के तत्वाधन में निःशुल्क नेत्र शिविर कोटड़ी मे आयोजित किया गया। लायन राकेश पगारिया ने बताया कि शिविर में 526 रोगियों की जांच कर 178 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। शिविर प्रभारी राजेंद्र काबरा ने बताया है कि डॉक्टर अंकित मोदी व उनकी टीम द्वारा ऑपरेशन किए गए। इस दौरान ए.डी.एम. प्रशासन राजेश गोयल,आरपी बल्दवा,पवन पंवार एडवोकेट,दिलीप तोषनीवाल, केसी अजमेरा,डिप्टी सीएमएचओ डॉ.घनश्याम चावला,चंद्रदेव आर्य,उपसभापति रामनाथ योगी,बनवारी लाल मुरारका,कैलाश तोतला,मान कंवर तोतला,डॉ. के.सी. नामा,टीसी चौधरी,डा.पी.एम. बेसवाल,त्रिलोक छाबड़ा,सुधीर राठी,एसपी आनन्द, बालकिशन कालिया,वी.के. मानसिंहका,ओपी काबरा,ललित सांखला,भूपेश सांभर सहित कई उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे