नई दिल्ली। डूकाटी ने अपनी मल्टीस्ट्राडा 1200 पिक्स पर्क स्पोर्ट्स बाइक को भारत में लॉन्च किया है। बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 20.6 लाख रूपए है।
मल्टीस्ट्राडा 1200एस पर बेस्ड इस मोटरसाइकिल एक ऑफ रोडर स्पोर्ट्स ट्यूर बाइक है। इस बाइक को ड्यूल-टोन रेसिंग कलर में उतारा गया है।
बाइक का लुक बेहद अग्रेसिव रखा गया है। ड्यूल सीट, ड्बल हैडलैंप्स और चैडे
टायर वाली यह बाइक वाकई में काफी स्पोर्टी लुक देती है।
मल्टीस्ट्राडा 1200
पिक्स पर्क में 1198सीसी का टेस्टास्ट्रेटा डीवीटी एल ट्विन इंजन लगा है।
इस बाइक में ड्राइविंग मोड के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं।
फीचर्स
पर ध्यान दें तो इसमें व्हीली कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल
आदि को शामिल किया गया है। इसके अलावा,
कंपनी ने मल्टीस्ट्राडा 1200
एन्ड्यूरो की बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। टोकन राशि 1 लाख रूपए रखी गई
है। इस मोटरसाइकिल को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च कर दिया जाएगा।