अवतार-2 ने ध्वस्त किए कीर्तिमान, 2 दिन 100 करोड़ के पार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 दिसम्बर 2022, 4:26 PM (IST)

अवतार-2 द वे ऑफ वॉटर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर नेट 41 करोड़ का कारोबार करने वाली अवतार ने शनिवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट 45 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को 86 करोड़ तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की है। ग्रॉस कारोबार के लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने दो दिन में 110 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। नेट कारोबार के लिहाज से इस फिल्म का 3रे दिन का कारोबार अहमियत रखता है। उम्मीद है कि फिल्म रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। इस तरह से यह फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 140 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी। फिल्म ने दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में पूरी तरह से सफलता प्राप्त कर ली है। माउथ पब्लिसिटी के साथ ही मीडिया भी इस फिल्म की जबरदस्त तारीफ कर रहा है, जिसके चलते हर उम्र का दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब नजर आ रहा है।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया कि अवतार 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दो ही दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वल्र्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने दो दिनों में करीब 1700 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म को 2 हजार करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम खर्च करके बनाया गया है।

पिछले दो दिन में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो चुकी अवतार-2 हॉलीवुड की ही फिल्म एवेंजर्स एण्ड गेम से पूरी तरह से मात खा गई है। एवेंजर्स एंड गेम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में नेट 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था, जबकि अवतार-2 का नेट कारोबार 86 करोड़ पर ही अटक गया। किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए इंडिया में हाइएस्ट फस्र्ट कलेक्शन का ये अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है। इस रिकार्ड को अवतार 2 भी नहीं तोड़ पाई है।
भारत में फिल्म को इंग्लिश और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। फिल्म में सैम वाशिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस और केट विंसलेट ने अहम भूमिका निभाई है।

अवतार फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। ये अब तक के सिनेमाई इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इसने पूरी दुनियाभर में करीब 19 हजार करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो गए हैं कि लेकिन कमाई के मामले में फिल्म अभी भी टॉप पर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे