MCD चुनाव : आप ने किया बहुमत का आंकड़ा पार, आप 126, बीजेपी 97 वार्ड जीते, कांग्रेस की झोली में आए 7

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 दिसम्बर 2022, 12:16 PM (IST)

नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चार दिसंबर को हुए चुनावों के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। आप ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया। भाजपा ने 97 सीटें, कांग्रेस ने 7 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती।

250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है।

दोपहर 12.30 बजे के आधिकारिक रुझान के अनुसार, आप 31 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 19 सीटों पर आगे है। पांच सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस भी इतने ही वाडरें में आगे चल रही है। एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता है।

चुनाव जीतने के लिए कुल 126 सीटों की जरूरत है। नगर निगम के 250 वाडरें के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने आवास पर बैठक की।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रवक्ता संजीव झा ने कहा कि मेयर आप का होगा।

उन्होंने कहा, भाजपा ने दिल्ली को कचरे से ढक दिया है, इसे साफ किया जाएगा और एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी। दिल्ली के लोगों ने आप को एमसीडी में लाने का फैसला किया था, ताकि दिल्ली एक स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में उभरे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे