आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 दिसम्बर 2022, 12:57 PM (IST)

मेषः आज एक समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। एक बडी अडचन कम हो जाएगी। जो लोग आपका काम नहीं कर रहे थे अब स्वेच्छा से आपकी मदद करेंगे। एक से अधिक स्रोतों से आय हो सकती है। आज खानपान में शाकाहार की प्रमुखता रहेगी।

वृषभः आज व्यावसायिक मामलों में थोडी ऊंच नीच रहेगी। आपकी सारी कोशिशों के बाद भी घटनाक्रम एक निश्चित मोड ले रहा है। शुभ बातों के अलावा एक दो अप्रिय बात भी सामने आ सकती है। नौकरी या व्यापार में किसी एक खास व्यक्ति के रुख या व्यवहार से आपको परेशानी होगी। आपकी राय किसी के बारे में बदल जाएगी।

मिथुनः पारिवारिक जीवन में आ गई उलझन अब धीरे-धीरे हल हो जाएगी। जीवनसाथी के मन में चल रहा असंतोष कम हो जाएगा। संतान के व्यापार व्यवसाय में कोई परेशानी आ सकती है। सरकारी लोगों से कोई काम निकल सकता है या कोई आश्वासन मिल सकता है। कार्यक्रम स्थल की किसी घटना से या किसी अधीनस्थ के व्यवहार से परेशानी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य थोडा नरम ही रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्कः आज मन थोडा अशांत सा रहेगा। थकान सी भी महसूस होगी। किसी के विरोधी व्यवहार से आप निर्णय नहीं कर पाएंगे कि क्या किया जाए। आर्थिक दबाव बहुत होते हुए भी आप अपने काम को जारी रखेंगे। सुख सुविधा की वस्तु खरीदेंगे और घर में किसी को बताना भी नहीं चाहेंगे। प्राकृतिक चिकित्सा या योगा पर आज ज्यादा ध्यान देंगे।

सिंहः आज सुबह से ही कुछ खास करने की इच्छा रहेगी। अपनी महत्वाकांक्षा के अनुरूप कुछ नया करने की सोचेंगे। इस तरह के सहयोगी भी मिल जाएंगे। यह समय सहयोग व समर्थन के दृष्टिकोण से अच्छा चल रहा है। आर्थिक मामलों में स्थिति थोडी ठीक रहेगी परन्तु भुगतान का तनाव बना रहेगा।

कन्याः आज के दिन श्रम बहुत करना पडेगा और उसके मुकाबले आपको लाभ नहीं होगा। किसी दुस्साहस भरे काम को करने की योजना बनाएंगे और दो-तीन लोगों की मदद से उस पर अमल करने की कोशिश भी करेंगे। व्यवसाय करने वालों के लिए भी समय इतना अनुकूल नहीं है और उन्हंे बहुत अधिक सावधानी के साथ कार्य करना चाहिए।

तुलाः आज का दिन मध्यम श्रेणी का है जिसमें बहुत अधिक खर्चें होंगे, यात्राएं होंगी और बिना योजना के एक-दो काम होंगे। परप्रपंच में नहीं पडें जिसमें आप अपना काम तो भूल जाएं और दूसरों का काम ही प्रधान हो जाए। घर-परिवार के मामलों में बहुत ज्यादा रुचि लेंगे। यात्राएं आप कर सकते हैं परन्तु वे खर्चा ही सिद्ध होंगी।

वृश्चिकः घर परिवार के किसी निर्णय को लेकर आप परेशानी में रहंेगे। आप कोई निर्णय भी नहीं कर पाएंगे और शुरुआत के लाभ से भी पिछड जाएंगे। व्यवसाय करने वालों के लिए कोई भी नया कदम उठाने में जोखिम है और शुरू में खर्चा बहुत ज्यादा है। लोगों का समर्थन भी हासिल करना होगा। कारोबारी यात्रा सीमित लाभ देगी, पेट के विकार या कमर दर्द से परेशानी हो सकती है।

धनुः तमाम बाधाओं के बाद भी आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। आप जितना अधिक तानाबाना रचेंगे उतना ही जाल में उलझते चले जाएंगे। काम को फैलाकर करने की प्रवृत्ति का त्याग कर दीजिए। घर परिवार के जो छोटी मोटी बातें हैं उन्हें आगे के लिए टाल दें, आज कोई सार्थक परिणाम नहीं आएगा। आपके व्यक्तिगत प्रभाव में और सम्मान में वृद्धि होगी।

मकरः आज का दिन कामकाज के लिहाज से बहुत व्यस्त जाने वाला है परन्तु व्यर्थ के काम ही करने पडेंगे। आज ऐसे किसी काम में हाथ डालेंगे जो किसी भी तरह का कोई लाभ नहीं देने वाला है। आज बडे विद्वानों या धार्मिक व्यक्तियों से मिलना हो सकता है और उनके उपदेश आपको लाभ दे सकते हैं। सरकारी कार्यालयों में आपके काम नहीं बनेंगे और आपको थोडी प्रतीक्षा करनी चाहिए।

कुंभः आज एक तरफ प्रभाव क्षेत्र में तेजी से वृद्धि होगी। आप अधिक उत्तरदायित्व वाले कार्य दिए जाएंगे। स्वभाव में एक साधारण सा परिवर्तन इन दिनों देखने को मिल सकता है और आप अपना महत्व बढने के साथ ही थोडा रुखापन दिखाएंगे। नियोजक या सरकारी लोग इतने प्रसन्न नहीं हैं परन्तु आपकी मेहनत रक्षा कर सकती है।

मीनः आज एक तरफ आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा तो दूसरी तरफ कहीं से कोई भुगतान प्राप्त होगी और ऋणों का पुनर्भुगतान ढंग से कर सकते हैं। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। इस समय का किया हुआ कोई भी व्यापारिक दुस्साहस आपको लाभ देगा।