युवा शक्ति मंच का अभियान - अब एक माह तक फहराया जाएगा हर घर भगवा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 दिसम्बर 2022, 4:47 PM (IST)

जयपुर । प्रदेश के लोगों में जातिवाद को छोडकर हिन्दुत्ववाद की भावना जगाने और हिन्दुत्व विचारधारा को घर—घर पहुचाने के उदेश्य से युवा शक्ति मंच राजस्थान सेवा समिति की ओर से हर घर भगवा अभियान शुरू किया गया है। अभी यह अभियान एक से 31 दिसम्बर तक राजधानी की 6 विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा तथा इसके बाद इसे प्रदेशभर में फैलाया जाएगा।


इसकी जानकारी देते हुए गुरूवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब मे आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मंच के प्रदेश संयोजक सुनील सिंह ने बताया कि मंच की ओर से हिंदुत्व की रक्षा के लिए समय समय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जाता रहा है और पिछली 11 सितम्बर को ही लव जिहाद तथा अन्य देश विरोधी ताकतों के खिलाफ राजधानी में विशाल भगवा रैली का आयोजन किया गया था। इसकी अगली कडी में हर घर भगवा अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत राजधानी में ही करीब 1 लाख घरों पर भगवा झण्डा फहराया जाएगा और 5 लाख लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य है। इसके लिए हर वार्ड में 20—20 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। हर रविवार को हर कार्यकर्ता कम से कम 20 घरों में भगवा फहराएगा और लोगों को हिन्दुत्व के खिलाफ किए जा रहे षडयंत्र की जानकारी देगा।

उन्होंने बताया कि भगवा अभियान की शुरूआत जयपुर के प्रतिष्ठित मंदिरों से की जा रही है और संत-महंतो से आशीर्वाद लिया जा रहा है। संगठन जयपुर में अनैतिक लव-जिहाद की आड़ में होने वाले धर्मान्तरण को रोकने तथा शहर के प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने के साथ ही परकोटे से हो रहे हिन्दू समाज के पलायन को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। युवा शक्ति मंच प्रभु श्री राम को अपना आदर्श मानते है इसलिए इस अभियान में प्रत्येक समाज व प्रत्येक वर्ग के चाहे मजदूर नौकरी पेशा सभी वर्गों को जागरूक करने का काम किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे