पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर 4 अधिकारी निलंबित

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 30 अक्टूबर 2022, 8:59 PM (IST)

चंडीगढ़ । पंजाब के कृषि विभाग ने रविवार को राज्य में पराली जलाने की घटनाओं का पता लगाने में लापरवाही बरतने के आरोप में चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया। सरकार ने पराली जलाने के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कृषि अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पराली को खेतों में न जलाएं। लेकिन सरकार ने पाया कि चारों अधिकारी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे।

निलंबित अधिकारियों में मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह और कृषि अधिकारी सतीश कुमार, हरपाल सिंह और भूपिंदर सिंह हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे