चंडीगढ़ । सीमा सुरक्षा बल ने
पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर छह एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल और 200
राउंड गोला बारूद जब्त किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी
है।
फिरोजपुर सेक्टर में जीरो लाइन के पास तलाशी के दौरान गुरुवार शाम एक बैग
से यह बरामदगी हुई।
बैग से तीन एके-47 राइफल, छह खाली मैगजीन, तीन
मिनी एके-47 राइफल, पांच मैगजीन, तीन पिस्तौल और छह खाली मैगजीन के साथ 200
राउंड गोला बारूद बरामद किया गया।
बीएसएफ ने जांच के लिए पंजाब पुलिस को सूचित किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे