आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2022, 11:37 AM (IST)

मेष: आज व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी और रूपये के लेन-देन में गति आएगी। शहर के बाहर के मामले धनप्रदायक हो सकते हैं। व्यवसाय में विरोधी लोग कोई परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं पंरतु कोई नुकसान नहीं होगा और समझौते जैसी बात सामने आ सकती है। आज जितनी मेहनत करेंगे उतनी उपलब्धि हो जाएगी।

वृषभ: आज प्रात: से ही मन में स्फूर्ति रहेगी और दिन में किए जाने वाले काम को चुनौती की तरह लेंगे। संतान की समस्या धीरे-धीरे सुलझ जाएगी। आप पर आर्थिक दबाव बहुत अधिक होगा परंतु फिर भी आपका कामकाज नहीं रूकेगा।घर में बहुत अच्छा माहौल रहेगा।

मिथुन: आज ग्रह स्थिति अनुकूल है और कई दिनों से मन ही मन चल रहे असंतोष में कमी आएगी। कारोबारी यात्रा का त्याग कर दे, इसके शुभ परिणाम नहीं आएंगे। संतान संबंधी मामलों में बातचीत आगे बढ़ेगी परंतु कोई निष्कर्ष आगे नहीं निकलेगा। निजी जीवन में कुछ कलह की परिस्थितियां रहेगी अत: शांति के साथ समय निकालना ही ठीक है। खानपान में अनियमतता रहेगी और बहुत कोशिश करते भी गरिष्ठ भोजन से बच नहीं पाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय की ओर आप बढ़ रहे हैं। आप एक अच्छा फैसला ले सकते हैं और इससे आपकी परिस्थितियां सुधरेंगी। कामकाज का बहुत अधिक दबाव है तो दूसरी तरफ यात्रा का भी दबाव है। कारोबारी यात्रा आज लाभ दे सकती है। संतान का समय ठीक चल रहा है और उनका कार्य निष्पादन अच्छा आएगा।

सिंह: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। अचानक ही आय होगी और अचानक ही खर्चा होगा। आज आपकी कार्यप्रणाली एकदम आक्रामण रहेगी परंतु आपको चाहिए कि क्रोध का प्रदर्शन नहीं करें। वैसे कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी।

कन्या: आज आजीविका के क्षेत्रों में समस्याएं कुछ ज्यादा रहेगी। कामकाज में बहुत विघ्न रहेगा। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस की तरफ से कोई समस्याएं आएगी। आज व्यर्थ के कामों में हाथ ना डालें क्योंकि खर्चा और नुकसान के सिवाय कुछ नहीं मिलने वाला। अनजान लोगों से व्यवहार अच्छा नहीं हैं और नुकसान रहेगा।

तुला: आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है क्योंकि करने के लिए खूब काम होगा और मनोंरजन के लिए बहाना भी। प्रात: से ही दिन भर होने वाले कार्यों की सूची बना लेंगे और दिन कब बीत जाएगा पता ही नहीं चलेगा। किसी कानूनी विवाद से बचने की चेष्टा करें। अकारण ही समस्या उत्पन हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए कोई खुशी का अवसर लेकर आ सकता है। व्यवसाय संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ बढ़ेगा। ऋण के पुर्नभुगतान में आपको सुविधा मिल सकती है। जितना अधिक कार्य करेंगे उतना ही लाभ की संभावना भी बनती है परंतु आज बाहर की यात्रा स्थगित कर दें अन्यथा कोई कष्ट हो सकता हैं।

धनु: आज अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है और आप किसी कार्य विशेष को बनाने के लिए अपनी सारी ऊर्जा को काम में लेंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तिगत गुणों के कारण आपकी पूछ बहुत ज्यादा रहेगी। शहर के बाहर से कामकाज आपको लाभ देंगे और संभवत: साधारण यात्रा कारोबारी यात्रा में बदलकर लाभ दे सकती है।

मकर: आज का दिन महत्वपूर्ण फैसलों का रहेगा। आप एक के बाद एक कई निर्णय लेंगे और उनसे लाभ प्राप्त करेंगे। अपने फैसलों को लाभ में बदलने की क्षमता आ जाएगी। किसी एक निर्णय में दोष मिलेगा परंतु उसके बारे में आप कोई संशोधन भी नहीं कर सकेंगे। किसी खास काम के बनने में अनाश्यक प्रतिरोध सहन करना पड़़ सकता है।

कुंभ: आज का दिन मिश्रित फलों वाला है जिसमें एक तरफ तो आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी बाधाएं आएंगी तो दूसरी तरफ किसी काम को पूरा कर लेने की जिद्द भी रहेगी। आप पूरी ताकत लगाकर एक काम को अंजाम दे ही देंगे। वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि नुकसान होने का डर है।

मीन: आज आर्थिक रूप से परेशानी का दिन है परंतु जैसे-तैसे अपना काम बना ही लेंगे। जितना अधिक श्रम कर रहें है उसका लाभ आगे चलकर मिलने वाला है। आज तो हर काम में बाधा नजर आएगी। अकारण ही किसी के क्रोध का शिकार होना पड़ेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा होनी चाहती है परंतु नहीं कर पाएंगे।