मेष: समय कुछ विशेष चल रहा है और आपको अपने सारे संसाधनों को एकत्रित करके और महत्वपूर्ण काम संपादित कर लेंवे। खान-पान में शुचिता बरतें। बहुत गरिष्ठ भोजन खाने को मिलेगा। आध्यात्मिक क्षेत्रों में कोई नया अनुभव हो सकता है। हो सकता है ज्ञान का कोई नया मार्ग भी खुले।
वृषभ: आज एक तरफ तो आपको अपार सहयोग मिलेगा, दूसरी तरफ कोई बहुत भारी विरोध भी मिलेगा। कोई नहीं चाहता कि आप स्वतन्त्रता से कार्य करें। आपके वैवाहिक या व्यक्तिगत जीवन में यह शानदार समय चल रहा है, जब आप तमाम बाधाओं के होते हुए भी अपना काम दृढ़ता के साथ करेंगे। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। कारोबारी यात्रा का त्याग कर दें, क्योंकि इसमें आपको हानि होगी।
मिथुन: आज का दिन परेशानियों में ही बितेगा। बहुत कोशिशों के बाद भी काम-काज में गति नहीं आयेगी और कोई न कोई अड़चन ही रहेगी। पिता पक्ष की तरफ से थोड़ी-बहुत चिंता बनी रहेगी, जिसका संबंध स्वास्थ्य से होगा। विरोधी आपके विरुद्ध कार्य करते रहेंगे, किसी मामले में नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्क: आज दिन भर अत्यन्त वयस्त रहेंगे और दिन में आधे से ज्यादा काम तो कर
हीं नहीं पायेंगे। घर-परिवार के लोगों से मिलने में ही समय बीत जायेगा।
वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेगी। कारोबारी यात्रा सफल हो सकती है और आपको आर्थिक
लाभ तुरन्त हो सकता है।
सिंह: आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है।
आर्थिक दृष्टि से दिन काफी अच्छा जायेगा और आपके व्यापार-व्यवसाय में लाभ
होगा। महत्व के काम बनेंगे। किसी एक मामले में जो ढिलाई चल रही थी, उसमें
आज गति आ जायेगी। आपकी सारी गतिविधियां जन्मस्थान के आस-पास ही केन्द्रित
रहेंगी।
कन्या: आज के दिन कोई यात्रा नहीं करें और मजबूरी में करनी
पड़े, तो भी लंबी दूरी की यात्रा नहीं करें। घर-परिवार के मामलों में समूह
में उठना-बैठना होगा और किसी बात को निर्णायक मोड़ दे सकते हैं। दावत की भी
संभावना बनती है। आज आर्थिक दबाव बहुत अधिक रहेगा और धन उधार लेने की
कोशिश सफल हो जायेगी।
तुला: आज आर्थिक लाभ का दिन है, जो सामान्य से
अधिक होगा। जिस मामले में उम्मीद थी, उसमें धन प्राप्ति नहीं होगी, परन्तु
किसी अन्य बात से होगी। आज ऐसे काम पर खर्चा होगा, जिसे उचित नहीं कहा जा
सकता। पहनने के कपड़े या खाने-पीने का आज ज्यादा खर्चा होगा।
वृश्चिक:
काम-काज को एक निश्चित गति देने की आवश्यकता है। आपको कार्यक्षेत्र में
बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है, जो कई लोगों की मदद से संभव है। यह आपकी
लोकप्रियता का समय है, परन्तु बहुत संघर्ष और बहुत खर्चे की आवश्यकता है।
खाने-पीने में आप बहुत अनियमित रहेंगे और उचित भोजन मिलता रहें, यह आवश्यक
नहीं है।
धनु: आप अपने काम-काज में एक निश्चित दिशा दे पायेंगे। मन में
भारी असंतोष रहेगा। इसके बाद भी आपके काम के घण्टे उतने ही बने रहेंगे और
आप लोगों से सहयोग ले पायेंगे। खर्चें खूब होंगे और जुट भी जायेंगे।
कारोबारी यात्रा भी लाभ दे सकती है। इसके साथ ही मन ही मन भारी असंतोष भी
चलता रहेगा।
मकर: आज कार्यभार बहुत अधिक रहेगा और होने वाले कामों
की संख्या बहुत अधिक रहेगी। आप जो दैनिक कार्य करते हैं, उसके अलावा भी काम
इक_ा हो जायेगा। इन दिनों कुशल लोगों की कमी रहेगी और आप लोगों को ढूंढते
फिरेंगे। छोटी-मोटी डांट भी खानी पड़ सकती है।
कुंभ: आज कारोबारी
यात्रा से लाभ हो सकता है। भागीदारी के मामलों में भी लाभ होगा। दैनिक आय
बढ़ेगी। यदि नौकरी करते हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा जा सकता है और नियोजक
की तरफ से कोई लाभ मिलेगा। यदि आप व्यवसायी हैं, तो यह समय और भी ज्यादा
अच्छा है क्योंकि आपको अपने व्यवसाय से अच्छे लाभ की कामना कर सकते हैं।
मीन:
आज का दिन तुलनात्मक दृष्टि से अच्छा जायेगा क्योंकि आपकी धन की कामना
पूरी हो जायेगी। किसी अन्जाने स्रोत से धनागम की संभावना बन रही है।
मित्रों के साथ उठना-बैठना होगा। अचानक ऐसे लोगों से मिलना होगा, जो काफी
दिन बाद मिले होंगे। आर्थिक लाभ के लिए कोई नया विषय सामने आ जायेगा।