आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022, 1:04 PM (IST)

मेषः दैनिक कामकाज की उलझन बहुत ज्यादा रहेगी। किसी काम को करने में आप नीति अनीति का बहुत ज्यादा विचार करेंगे। नैतिक आधार पर आप किसी कार्य को करने से मना कर देंगे या मन से स्वीकार नहीं कर पाएंगे। अधीनस्थ लोगों से सहयोग मिल जाएगा। कारोबारी मामले लाभ दे सकते हैं अगर उनका संबंध दूसरों शहरों से हो।

वृषभः आज दिनमान अचानक सुधर जाएंगे और नौकरी या व्यवसाय में अच्छी स्थिति हो जाएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा या किसी निकट रिश्तेदार का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में लाभ के अवसर बढेंगे। भूमि संबंधी किसी विवाद में स्थिति यथावत चलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं कोई छोटी मोटी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य नरम ही रहेगा।

मिथुनः
यात्रा का त्याग कर दें, आज का दिन यात्रा के अनुकूल नहीं है। आर्थिक दृष्टि से जो चल रहा है उसे संभालने की आवश्यकता है। शत्रु आज बहुत भारी पडेंगे और आपके विरुद्ध किसी भी योजना को अंजाम दे देंगे। आपके मन में कभी कभी पलायन करने की इच्छा होगी परन्तु कर नहीं पाएंगे। इन कठिनाइयों के बीच भी अचानक कोई छोटा सा आर्थिक लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्कः जो काम करना चाहते हैं आज कर डालिए आपका छोटा सा प्रयास किसी कार्य की गुणवत्ता और स्तर को उठा देगा। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ जाएगी, कारोबारी यात्रा की मजबूरी हो तो अवश्य कर लें अन्यथा आपके पास समय की कमी बनी ही रहेगी। बाहर यदि यात्रा होती है तो आपकी लाख कोशिशों के बावजूद भी भारी अपव्यय होगा।

सिंहः आज किसी विशेष कार्य को करना चाहते हैं और उसको अंजाम देने के लिए विशेष साधनों की जरूरत पडेगी। आपके धार्मिक कार्यों के कारण सार्वजनिक सम्मान बढेगा, आपकी लोकप्रियता बढेगी और नए लोग आपसे जुडेंगे। आपको इस संबंध में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो यह उचित समय चल रहा है अगर एक सप्ताह निकाल दिया तो कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे।

कन्याः व्यक्तिगत मामलों में यह एक असाधारण समय चल रहा है जिसमें आपको अपना सम्मान बचाए रखना बहुत मुश्किल हो जाएगा। नियोजक का व्यवहार बडा अनिश्चित सा रहेगा और आपके ऊपर और भी अधिक उत्तरदायित्व लादा जा सकता है।

तुलाः आज कहीं की यात्रा नहीं करें अन्यथा वाहन खराब होने का भय है। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है या उसकी तैयारी में थोडा सा समय बीतेगा। संतान की प्रगति से आप प्रसन्न नहीं हैं और उनकी समस्याओं को अपने ही सिर पर ओढ लेना चाहते हैं। आपको चाहिए कि बच्चों को अपना जीवन जीने दें और उनके किए हुए को थोडी सी मान्यता भी दें।

वृश्चिकः आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे उपाय आंशिक रूप से सफल होंगे। आप जितना चाहते हैं उतनी प्राप्ति नहीं होगी और लगातार जोडतोड में लगे रहना पडेगा। घर परिवार की कुछ समस्याएं स्वतः ही हल हो जाएंगी। पिता के स्वास्थ्य में थोडी सी नरमी रहेगी, बाहर की यात्रा आपको लाभ दे सकती है, यात्रा के लिए निमंत्रण भी मिलेगा और खर्चा भी कोई और ही करेगा। पूजापाठ और अन्य कार्यों में बहुत मन लगेगा।

धनुः आपके किए हुए परिश्रम का पूरा लाभ आज मिल सकता है। अचानक परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। कोई व्यक्ति जो आपसे नाराज है अपना मन परिवर्तन कर लेगा और आपके साथ आपके कामकाज में जुट जाएगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी कार्यदक्षता लगातार बढती जाएगी और आपकी कल्पनाशीलता बडा लाभ देगी।

मकरः राशि के स्वामी बहुत अच्छी स्थिति में हैं और ना केवल आपके लिए आर्थिक लाभ चहाते हैं बल्कि शत्रुओं का विनाश भी चाहते हैं। भाई बहिनों या मित्रों के लिए यह समय बहुत शानदार है। आज शाम को आप में सजने संवरने की प्रवृत्ति रहेगी और आप अपने व्यक्तित्व पर थोडा ध्यान देंगे। कहीं से कोई प्रशंसा सुनने को मिल सकती है।

कुंभः अत्यन्त विकट परिस्थितियों में होते हुए भी ग्रह स्थिति धीरे धीरे आपके अनुकूल होती जा रही है और शीघ्र ही आप मन और परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। आज कहीं की भी यात्रा नहीं करें क्योंकि वह नुकसान दे सकती है, वाहन को भी सावधानी से चलाएं। पाचनतंत्र के विकार परेशान करेंगे अतः खानपान पर ध्यान दें।

मीनः अचानक आर्थिक लाभ के अवसर बन रहे हैं, अचानक खर्चे भी बहुत अधिक होंगे। किसी मामलेे में तो खर्चा पहले कर लेंगे और उससे संबंधित आय बाद में होगी। आज जोडतोड या तिकडम से किसी काम को बनाने की सोचेंगे। आजीविका क्षेत्रों में घात प्रतिघात अच्छी बात नहीं है और आपको असामान्य व्यवहार नहीं करना चाहिए।