मेषः आज बकाया कामकाज निपटाने का दिन है। आप कोशिश करें धीरे धीरे एक एक करके काम निकाल लीजिए। यदि व्यवसायी हैं तो कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा और लाभ की मात्रा भी कम नहीं होगी। कानूनी मामलों में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, विरोधी अपना काम करेंगे और आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
वृषभः आर्थिक दृष्टि से किए जा रहे उपायों में अच्छी सफलता आएगी पर ऋण प्राप्ति का दबाव लगातार बना रहेगा। आप कितना ही कोशिश कर लें लाभ की मात्रा खर्चे से ज्यादा नहीं हो पाएगी। सरकारी लोगों की मदद से लाभ की मात्रा बढ सकती है। व्यवसाय में कोई न कोई अडचन आती ही रहेगी।
मिथुनः आज कामकाज में काफी गति आएगी और समय व्यर्थ नहीं जाएगा। आज खानपान भी उच्चकोटि का रहेगा और कहीं दावत का निमंत्रण मिल सकता है। पद संबंधी कोई चिंता आप नहीं करें, आपकी स्थिति निरापद है। आर्थिक् दबाव यथावत रहेगा और आपको यह समझ में नहीं आएगा कि जो परिस्थतियां चल रही हैं उनके निवारण के लिए क्या करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्कः आज का दिन भारी चिंताओं के साथ बीतेगा। एक चिंता समाप्त नहीं हुई कि
दूसरी चिंता सवार हो जाएगी। किसी एक मामले में आप पर कई आक्षेप आएंगे और आप
परेशान हो जाएंगे। हाथ में आया हुआ कोई अवसर भी निकल सकता है परन्तु फिर
भी आपका दिन इतना खराब नहीं है और किसी एक काम को ढंग से सम्पादित करने में
आप सफल हो जाएंगे।
सिंहः आज का दिन संतान संबंधी चिंताओं में ही
बीतेगा। दैनिक कामकाज में आप आज बहुत ही दक्षता का परिचय देंगे और उसे
आर्थिक लाभ में बदलने की चेष्टा करेंगे। अचानक कोई लाभ प्राप्ति हो सकती है
परन्तु हाथ में आने से पहले ही खर्चा बुक हो जाएगा। आज का दिन कोई
महत्वपूर्ण फैसला ले लेने का है।
कन्याः आज किसी भी तरह की व्यावसायिक
यात्रा नहीं करें। आज कोई निजी यात्रा भी करनी पडे तो बहुत डरकर करें
क्योंकि यात्रा के परिणाम अच्छे नहीं आएंगे। आर्थिक दृष्टि से आप जो उपाय
कर रहे हैं वह पर्याप्त नहीं है आपको कामकाज में या विषयों में परिवर्तन
करने की आवश्यकता है।
तुलाः आज प्रातः से ही मन में काफी उत्साह रहेगा।
आप अपने कामकाज को अधिक संगठित ढंग से करेंगे और अन्य लोगों की मदद भी
लेंगे। आपको अन्य लोगों का सहयोग मिल भी जाएगा। किसी अच्छी दावत में भाग
लेने का मौका मिलेगा या आप स्वयं लोगों को दावत देंगे। संतान संबंधी
समस्याएं यथावत चलेंगी परन्तु आपको आर्थिक लाभ की मात्रा बढ रही है।
बेहिसाब खर्चों को रोकने की चेष्टा करें।
वृश्चिकः आर्थिक लाभ उतना नहीं
बढ रहा है जितने कि आपके खर्चें बढ रहे हैं। आप नौकरी या व्यवसाय में आय
का स्तर बढाने की जो चेष्टा कर रहे हैं वह उपाय पूरे नहीं है और आपको पूरा
फल अभी नहीं मिल पा रहा है आज भी आप बहुत अधिक श्रम करंेगे परन्तु उसमें
तिकडम का प्रयोग नहीं करें, सहज भाव से जो हो जाए वही ठीक है।
धनुः आज
मन में बहुत उत्साह रहेगा और प्रातः से ही हर बाधा को पार करके अपने काम
बना लेने की इच्छा होगी। भाग्य आपको अवसर दे रहा है परन्तु कहीं न कहीं कोई
न कोई दिक्कत बनी रहेगी। निजी संबंधों में बहुत सावधानी बरतें और कोई भी
संबंध बिगाडने वाली बात आ सकती है।
मकरः आज यात्रा प्रवास नहीं करें
वरना अशुभ परिणाम आएंगे। अपने आजीविका स्थल पर ही खूब काम करने के अवसर हैं
और वहां रहकर आपको आर्थिक लाभ होगा। कोई अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य नहीं बन
रहा है और उसमें अडचन बनी रहेगी। जीवनसाथी के लिए यह समय थोडा कष्टप्रद है
और उन्हं लगातार दवाइयां खानी पडेंगी। पित्त विकार से सावधान रहें।
कुंभः
आपके लिए परिस्थितियां अत्यन्त कठिन चल रही हैं और मानसिक रूप से आप
परेशान रहेंगे। कई बार लगेगा कि किया हुआ सारा श्रम बेकार है और आपको उसका
कुछ भी लाभ नहीं मिल रहा है, यह पूरा सच नहीं है केवल आपके मन में उच्चाटन
की भावना आ गई है और आत्मविश्वास में कमी है।
मीनः आज कारोबारी यात्रा
तो कर सकते हैं परन्तु महत्वपूर्ण और बडे फैसला आज नहीं करें। आपके निर्णय
में दोष हो सकता है इसलिए इसे एक दिन के लिए टाल दें परन्तु और सब बातें
यथावत आगे बढाएं। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक है और आपकी आर्थिक सुविधाएं
बढेंगी। खानपान उच्चकोटि का होगा और किसी दावत में भाग ले सकते हैं।