जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 26 सितंबर से 2 अक्टूबर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 सितम्बर 2022, 1:58 PM (IST)

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, मगर सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। इस हफ्ते पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहने से आपकी व्यर्थ की भागदौड़ कम हो सकती है। सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य में वृद्धि हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। धन वृद्धि का योग पूरे सप्ताह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति संभव है।

वृषभ : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को अचानक धन प्राप्ति के योग रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। व्यापार तथा नौकरी में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। भाग्य का साथ बना रहेगा।

मिथुन : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक मन तथा बुद्धि में सकारात्मक विचार के रहते सभी कार्य मन से करेंगे। इस हफ्ते लोग आपकी वाणी से बहुत प्रभावित हो सकते हैं। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। माता से इस हफ्ते आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान को शिक्षा में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। धन प्राप्ति के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखें, शुगर तथा ब्लड प्रेसर से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। अचानक लाभ के योग पूरे सप्ताह बने रहेंगे। जीवनसाथी और प्रेमिका से वैचारिक मतभेद संभव है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

सिंह : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को अच्छा धन का लाभ मिल सकता है। जो कार्य आपके रुके हुए थे, इस हफ्ते अचानक गति पकड़ेंगे। कई कार्यो से लाभ के योग बने रहेंगे। व्यापार तथा नौकरी में सफलता के साथ-साथ सहकर्मियों द्वारा कार्य की प्रशंसा हो सकती है। लाभ होने के साथ साथ कुछ व्यर्थ के खर्चे भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे।

कन्या : इस सप्ताह आपको कामकाज के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इस राशि से संबंधित कुछ जातकों को नौकरी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों और सरकार द्वारा अटके हुए आपके कार्य इस हफ्ते पूर्ण होंगे। शारीरिक सुखो में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के योग रहेंगे। छोटे-मोटे रोग परेशान कर सकते हैं। पूरे सप्ताह भाग्य का साथ बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा से संबंधित सफलता मिल सकती है।


ये भी पढ़ें - पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय

तुला : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों का भाग्य बहुत बढ़िया रहने वाला है। इस हफ्ते आपके सभी मनोरथ पूर्ण होने के संकेत हैं। व्यापार और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शारीरिक दिक्कतें इस हफ्ते खत्म होंगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते धार्मिक कार्यो में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। आपको धन का लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक : इस सप्ताह की शुरुआत में कोई शारीरिक तकलीफ परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र से आपको कुछ ऐसे लाभ मिल सकते हैं, जिनकी कल्पना न की हो। धन का खर्च इस हफ्ते हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस हफ्ते आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। आपको पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा।

धनु : इस सप्ताह आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होने से आप अपने सभी कार्य अपनी सूझ-बुझ से निपटाएंगे। आपकी सभी प्रकार की उलझनें कम होंगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी विकारों में कमी देखने को मिल सकती है। इस हफ्ते धन वृद्धि के योग भी आपके लिए बने रहेंगे। हफ्ते के मध्य में कार्यक्षेत्र में आप पर काम का बोझ बना रह सकता है। व्यापारिक जातकों को अच्छे लाभ के योग बने रहेंगे।


ये भी पढ़ें - इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार

मकर : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपके दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भी मन माफिक कार्य न होने से क्रोध बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों और किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। धन के लिहाज से यह हफ्ता आपको अंतिम भाग में लाभ दे सकता है।

कुंभ : इस सप्ताह भाग्य का साथ आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होने के संकेत हैं। इस हफ्ते पितातुल्य जनों से वैचारिक मतभेद संभव है। इस हफ्ते आपको कोई कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। किसी प्रकार की यात्रा में सावधानी रखें। व्यर्थ का खर्च भी हो सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।

मीन : इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। माता का सहयोग और मकान का सुख मिल सकता है। आपको मिल रहे लाभों में इस हफ्ते कुछ रुकावट आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें पेट संबंधित रोग परेशान कर सकता है। व्यापारिक लोगों को व्यापार में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी में मधुरता बढ़ सकती है तथा लाभ भी संभव है।


--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’