आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 सितम्बर 2022, 12:50 PM (IST)

मेषः आज यात्रा बिल्कुल नहीं करें, कष्ट आ सकता है। बना बनाया काम बिगड जाएगा। आज घर में शांति रखो, किसी न किसी बात पर आपस में कहासुनी का डर है। विरोधियों से भी सावधान रहें क्योंकि वे आपके विरुद्ध कुछ न कुछ षडयंत्र रचेंगे यद्यपि कोई नुकसान नहीं होगा। आज सरकारी बडे लोगों से कोई लाभ मिल सकता है। कोई अटका हुआ काम निकल सकता है। प्रेम संबंधों में बहुत ही सावधानी बरतें, कुछ दिनों में स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी, यद्यपि अभी कोई बहुत बडा बिगाड भी नहीं दिख रहा है। नए प्रेम संबंध जन्म ले सकते हैं परन्तु मौज शौक की वृत्ति को त्याग दें।

वृषभः घरेलू मामलों में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के लिए आज का दिन शानदार है और वे अपनी किसी उपलब्धि से प्रसन्न नजर आएंगे। दैनिक आय बढेगी और कोई पुरानी उधारी भी वसूल हो सकती है। ऋणों लेन देन या पुनर्भुगतान के लिए अनुकूल समय है और इसके साथ ही आप एक अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। खानपान में बेहद सावधानी बरतें क्योंकि कोई ऐसा भोजन खाने को मिलेगा जिससे आपका पाचनतंत्र गडबडाएगा। पिता का स्वास्थ्य थोडा नरम ही रहेगा। सरकारी लोगों से कामकाज नहीं बनेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो बॉस से सावधान रहें, आज उनका क्रोध आपको सहन करना पड सकता है। आप स्वयं वाणी में कडवाहट नहीं रखें।

मिथुनः शारीरिक कष्ट ज्यादा रहेंगे। वात विकार या पित्त विकार के कारण आपको अच्छा नहीं लगेगा और आप बेचैन रहेंगे। आज शत्रु बहुत प्रबल है और आपको नुकसान पहुंचाने पर आमादा हैं। आपको पता भी लग जाएगा और इसीलिए आप इस विवाद में विजयी रहेंगे। संतान के लिए आज का दिन विचित्र सा है ना उनका पढाई में मन लगेगा और अगर कामकाज करते हैं तो व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। जितना अधिक आप चिंता करेंगे आपकी परेशानियां उतनी ही बडी दिखेंगी। पलायन कोई रास्ता नहीं है और आपको दृढता के साथ अपने कामकाज को पूरा करना चाहिए। एक दो दिन में परिस्थितियां बदलेंगी। गिरने पडने से चोट लग सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्कः आज मन में भारी उत्साह रहेगा और किसी नए कामकाज को करने की भावना मन में रहेगी। संतान की मदद से आप अपने व्यापार व्यवसाय में अधिक लाभ कमा सकते हैं। संतान का अच्छा समय चल रहा है और वे आपको हर तरह से मदद करने की स्थिति में हैं। घर परिवार का ही कोई व्यक्ति इसके विरुद्ध षडयंत्र करेगा और आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेगा। कोई छोटी कारोबारी यात्रा सम्पन्न की जा सकती है परन्तु यह केवल खर्चा ही सिद्ध होगी इससे बडी आमदनी की उम्मीद नहीं है।

सिंहः आज कामकाज की दृष्टि से और व्यवसाय की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा और आप जितना अधिक दक्षता के साथ कार्य कर रहे हैं लाभ की मात्रा उतनी ही बढेगी। आज यात्रा नहीं करें यद्यपि कारोबारी यात्रा का दबाव रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यदि जरूरी ही हो तो स्थानीय यात्रा कर सकते हैं। संतान से कोई विशेष अपेक्षा नहीं करें और ऐसा ही आप अपने अधीनस्थ लोगों के बारे में सोच सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आज का दिन लाभदायक है परन्तु गृह कलह किसी न किसी रूप में रहेगी।

कन्याः आज प्रातः से ही मन में काफी उत्साह रहेगा। अपने व्यवसाय के सिलसिले में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं और मन में कई तरह की आशंकाएं हैं परन्तु आप निर्णय ले ही लेंगे। आप कुछ नया करना चाहते हैं उस दिशा में कुछ करेंगे। आज अत्यधिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नया काम करने का अवसर मिल सकता है परन्तु इसमें दस बार सोच कर काम करें। निजी संबंधों में समय थोडा बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए आपको बहुत गंभीरता के साथ ही आगे बढना चाहिए। आज धार्मिक पुस्तके पढने को मिलेंगी या कोई धार्मिक कार्य करने को मिल सकता है।

तुलाः आज आर्थिक लाभ के अवसर काफी अच्छे हैं। अचानक किसी मामले में आर्थिक लाभ हो सकता है। आज व्यवसाय को भी नई दिशा मिल सकती है। आज कई नए लोग मिलेगी, पुराने भी मिलंेग और उत्सव जैसा माहौल होगा। खानपान और मनोरंज का समय होगा। खर्चे अधिक होंगे परन्तु एक ऐसा खर्चा होगा जो आप नहीं करना चाहते या गैरकानूनी है। आप रोक नहीं पाएंगे परन्तु इतना ही आर्थिक लाभ कहीं ओर से कर लेंगे। संतान के लिए आज का दिन मध्यम है और उन्हें अपना काम बनाने के लिए बहुत अधिक परिश्रम करना पडेगा। यदि परीक्षाएं हैं तो संतान को परिश्रम अधिक करना पडेगा। मन में आत्मविश्वास रहेगा परन्तु आज चिंताएं भी कम नहीं होंगी।

वृश्चिकः आज अत्यधिक काम होने की वजह से थकान काफी रहेगी और निद्रा भी पूरी नहीं होगी। आपके बहुत प्रिय लोग कुछ ऐसा करेंगे जिसके कारण आपके मन में परेशानी सी रहेगी। यात्रा लाभदायक हो सकती है, परन्तु यदि कोई बडा कार्य हो इसे टाल देना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी हो सकती है। खानपान में सावधानी बरतें वरना भोजन के दूषण से परेशान रहेंगे। प्रेम संबंधों में नई गति आएगी और यदि अविवाहित हैं तो यह दिन असाधारण जा सकते हैं। आप यदि नौकरी करते हैं तो दिन थोडा कमजोर रहेगा परन्तु यदि व्यवसाय करते हैं तो बाहर के शहरों के ठीक ठीक काम बन सकते हैं। अधीनस्थ लोग ज्यादा आज्ञा पालन करेंगे और आप उनकी कई समस्याओं का निवारण कर पाएंगे।

धनुः आज अत्यधिक खर्चे वाला दिन है और उन्हें आप नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। आर्थिक लाभ इतने नहीं हांेगे जितना कि आप सोच रहे हैं। खर्चों को भी आप नियत्रित नहीं कर पा रहे हैं आज कोई एक काम नुकसान में भी बदल सकता है। आर्थिक दबाव के कारण घर में भी अच्छा माहौल नहीं रहेगा। दैनिक आय बढेगी या ठीक ठीक रह सकती है परन्तु उससे आपका काम नहीं चलेगा। आज बॉस प्रसन्न रहेंगे या यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो आपकी बाह्य प्रतिष्ठा अच्छी हो सकती है परन्तु अन्दरूनी हालात ठीक नहीं है। कलह के कारणों को कम कर दीजिए अन्यथा आगे चलकर नुकसान होगा। भूमि भवन के मामलों में गति आएगी परन्तु लाभ नहीं होगा।

मकरः आज का दिन शानदार है जब आपके कामकाज की प्रशंसा होगी और तमाम बाधाओं के बाद भी कुछ न कुछ परिणाम लासने में सफल हो जाएंगे। जितना श्रम कर रहे हैं उसका पूरा लाभ तो नहीं मिल पाएगा परन्तु फिर भी आगे के लिए अच्छा काम हो जाएगा। आर्थिक लाभ के लिए जो काम कर रहे हैं उनमें पहले खर्चा शामिल है। अतः आपको धीरज के साथ काम करना चाहिए और लोगों की मदद से परहेज नहीं करना चाहिए। कोई एक निकट रिश्तेदार मदद कर सकता है या आपको नियोजक या कोई अच्छा मित्र मदद कर सकता है। गुरुओं की सलाह लाभदायक रहेगी।

कुंभः आज कोई बिगडा काम बन सकता है। आप काफी दिनों से जिस कोशिश में लगे हुए थे उसमें आंशिक सफलता मिल सकती है। मन ही मन अज्ञात भय रहेगा और आपको संकोच बना रहेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आजकल में नहीं लें अन्यथा उसमें गलती की संभावना है। आपके दैनिक कामकाज में शानदार प्रगति आएगी और बाधाओं के बाद भी दक्षता का परिचय देंगे। काम में अडचन नहीं आए इसके लिए आप अपने पूजापाठ का समय बढा दीजिए। इस समय गलतियों के बाद भी आपको बडे लोग या नियोजक या न्यायालय की मदद मिलेगी।

मीनः सरकारी लोगों से आज मदद मिल सकती है। ऋणों के पुनर्भुगतान में भी आपको मदद मिलेगी। आप जितना अधिक श्रम कर रहे हैं उन सबका एक-सा लाभ आपको मिलेगा। आज आपके कामकाज की गति बढेगी और दैनिक कार्य निष्पादन औसत से ज्यादा होगा। भूमि या भवन से संबंधित काम आगे बढेंगे, वाहन सुविधा बढेगी परन्तु कोई छोटी मोटी चोट भी आ सकती है। पित्त विकार हो सकते हैं अतः खानपान में सावधानी बरतें। आज किसी धर्मस्थल की यात्रा कर सकते हैं या पूजापाठ का कोई अतिरिक्त अवसर हाथ लगेगा। कोई बनता बनता काम अचानक अटक जाएगा।