एडवांस बुकिंग में ब्रह्मास्त्र पहली पायदान पर, पीछे रही यह फिल्में

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 सितम्बर 2022, 12:22 PM (IST)

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी राय और अमिताभ बच्चन स्टारर ब्रह्मास्त्र आगामी शुक्रवार 9 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुँचने जा रही है। पिछले शुक्रवार से शुरू हुई इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर वर्ष 2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने की तैयारी में है। सामने आ रही ताजा रिपोट्र्स की मानें तो इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में 7 फिल्मों को पछाड़ते हुए नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है। रिपोट्र्स की मानें तो इसके साथ ही ये फिल्म साल 2022 की हाइएस्ट एडवांस बुकिंग वाली फिल्म बन चुकी है।

रिपोट्र्स की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग शुरू होने के 3 दिन में ही देशभर में करीब 70 हजार टिकट्स की बिक्री कर ली है। इसके साथ ही ये फिल्म इस लिस्ट में टॉप पोजिशन पर आ गई है। रिपोट्र्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक एडवांस टिकट्स की बिक्री के जरिए 22 करोड़ रुपये का आंकड़ा हासिल कर लिया है। जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन कम से कम 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी। बता दें कि इस आंकड़े में ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं।

भूल भुलैया 2
एंटरटेनमेंट पोट्र्ल सैनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले एडवांस बुकिंग के मामले में कार्तिक आर्यन की फिल्म टॉप पर थी। इस फिल्म ने 6.55 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग के जरिए हासिल किए थे।

लाल सिंह चड्ढा
लिस्ट में तीसरे नंबर पर आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से कुल 5.52 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग के जरिए कमाए थे।

जुग जुग जियो
वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म जुग जुग जियो भी साल 2022 की हिट बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 5.39 करोड़ रुपये हासिल किए थे।

सम्राट पृथ्वीराज

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल रही अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ने भी पहले दिन की एडवांस बुकिंग के जरिये 4.65 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, लेकिन बाद में उसका जो हश्र हुआ वह सभी को मालूम है।

शमशेरा
जुलाई में प्रदर्शित हुई स्वयं रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म शमशेरा ने भी यूं तो एडवांस के जरिये 4.57 करोड़ की कमाई करने में सफलता प्राप्त की थी लेकिन बाद में यह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से भी पीछे रह गई थी। हालांकि इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर के अभिनय की प्रशंसा की गई थी।

रक्षा बंधन
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन भी दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर पाई थी। फेस्टिवल रिलीज के बावजूद फिल्म ने कुल 4.09 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग के जरिए कमाए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे