जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 अगस्त 2022, 5:03 PM (IST)

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष : इस हफ्ते आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आपका पराक्रम भी बढ़ेगा, जिस कारण आपके सभी कार्य आसानी से संपन्न हो जाएंगे। आय और व्यय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें शारीरिक कष्ट हो सकता है। किसी बात को लेकर मित्रों व पारिवारिक लोगों से मनमुटाव हो रह सकता है। नौकरी-पेशा वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। छोटी-मोटी यात्राओं के योग भी बन सकते हैं।

वृषभ : इस हफ्ते आपकी पुरानी चल रही परेशानियों का अंत होगा। शरीर में आलस्य बना रह सकता है, व्यर्थ के खर्चे से मन चिंताग्रस्त रह सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी तथा नौकरी-पेशा वालों की पदोन्नति हो सकती है। इस हफ्ते कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। धन के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। हफ्ते के अंत में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : इस हफ्ते आपको धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग इस हफ्ते आपके लिए बने रहेंगे। व्यापार में पूरे सप्ताह बढ़ोतरी रहेगी। इस हफ्ते आप धार्मिक क्रिया-कलापों में भाग ले सकते हैं। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। पूरे हफ्ते आपको सभी कार्यो में लोगो का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क : इस हफ्ते आपकी जमा-पूंजी से कुछ व्यर्थ का खर्च होने पर मन अशांत रह सकता है। पुराना अटका हुआ कोई कार्य संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। भाई-बहनों का प्यार तथा उनसे लाभ प्राप्त होगा। यात्रा का योग भी बन सकता है। आप व्यापार से संबंधित कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। नौकरी-पेशा वर्ग के लिए यह हफ्ता शुभ फल देगा। प्रेमभाव में वृद्धि के योग बन सकते हैं।

सिंह : इस हफ्ते आपकी व्यापार तथा नौकरी के कार्य के लिए यात्राएं हो सकती हैं। इस हफ्ते आपके लिए लाभ के योग बने रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता तथा धन खर्च हो सकता है। हफ्ते के मध्य में आपका मन विचलित हो सकता है। अपनी सुख-सुविधाओं पर भी खर्चा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं।

कन्या : इस हफ्ते आपके लिए लाभ की स्थिति बनेगी। पुराना अटका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी। व्यापारी वर्ग के लोग नया कार्य शुरू कर सकते हैं तथा लाभ भी प्राप्त करेंगे। कोई चली आ रही बीमारी में इस हफ्ते आपको आराम मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को भाग्य का साथ मिलेगा।


ये भी पढ़ें - क्या होता है पितृदोष व मातृदोष

तुला : इस हफ्ते आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। नया व्यापार/नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए प्रयास में आप सफल होंगे। परिवार में बड़े बुजुर्गो से वैचारिक मतभेद रह सकता है। स्वयं पर विश्वास रखें और कर्म करते रहें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा। बोलचाल में निखार बढ़ने से कार्य आसानी से होंगे। आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक लोगों से मिलना हो सकता है।

वृश्चिक : इस हफ्ते भाग्य का साथ भरपूर बना रहेगा। आपको शादी से संबंधित प्रस्ताव मिल सकते हैं। अचानक धन के आगमन से मन प्रसन्न रह सकता है। आप धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए लोगों से हुई मुलाकात आपको फायदा पहुंचा सकती है। पैसों का खर्चा बना रह सकता है।

धनु : इस हफ्ते वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। धैर्य के साथ अपने सभी कार्य करें, सफलता मिलेगी। मन दुविधापूर्ण स्थिति में रह सकता है। कहीं से अचानक लाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यो से लाभ मिल सकता है। माता से सुख प्राप्त हो सकता है।


ये भी पढ़ें - हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर

मकर : यह हफ्ता आपको अपने कॅरियर मैं उन्नति देने वाला रहेगा। इस हफ्ते कुछ शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशानी बनी रह सकती है, कोई बाहरी आदमी इसका लाभ उठा सकता है। आपको संतान से लाभ मिलेगा। इस हफ्ते आप अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते है। किसी से भी बहसबाजी करने से बचें।

कुंभ : इस हफ्ते आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखी बना रहेगा। पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकता है। विद्यार्थीवर्ग के लोगों को अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। खर्चा बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको किसी कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। किसी प्रकार का मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन : इस हफ्ते आपको संतान संबंधी लाभ मिल सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ ज्यादा रहने से शरीर में थकावट रह सकती है। व्यापार/नौकरी में कुछ नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कोर्ट का कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा।


--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी