मेष: आज सुबह से ही बहुत व्यस्त रहेंगे। नए-नए काम निकल कर आएंगे। दिनभर के लिए इतना काम होगा कि परेशान से हो जाएंगे। आपको चाहिए कि भागदौड़ से होने वाले कामों को पहले पूरा कर लें।
वृषभ: मन में बहुत उत्साह रहेगा। कामकाज का दबाव बहुत ज्यादा रहने से आप मन ही मन चिंतित रहेंगे कि क्या करें और क्या न करें। नौकरी में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
मिथुुन: खर्चों से परेशान रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे और किसी एक बात पर स्थिर रहना मुश्किल हो जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेष चिंतित रहेंगे, डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी दिख रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्क: यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर देने में ही सार है। एक जगह टिक कर काम
करेंगे तो कुछ नए रास्ते भी नजर आएंगे। आज हर काम में सफलता मिल सकती है
तथा आर्थिक लाभ औसत से अधिक हो सकता है।
सिंह: महत्व के काम बनने
लगेंगे। आज आपमें भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा और किसी साहसिक निर्णय की
पालना में कोई बड़ा कदम उठा लेंगे। बड़ी कम्पनियों या सरकारी कार्यालयों से
आपके काम बनना आसान हैं।
कन्या: आज का दिन भाग्यशाली है। अचानक लाभ की
स्थितियां बन सकती हैं। आज जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। खर्चा
बहुत ज्यादा होगा परन्तु लाभ भी होगा। कामकाज का कोई नया अवसर मिल सकता है।
तुला: आज वाहन संबंधी सुख-सुविधाएं रहेंगी, घरेलु सुख-सुविधाओं की
वस्तुओं में थोड़ा खर्चा कर सकते हैं। विरोधियों को लेकर चिंतित रहेंगे और
किसी महत्वपूर्ण कार्य योजना पर अमल कर सकते हैं।
वृश्चिक: भागीदारी के
मामलों में लाभ बढ़ेगा। थोड़ी बहुत असहमति चलती रहेगी परन्तु आपके काम
नहीं रुकेंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और आप उसका सदुपयोग करने की
सोचेंगे। आज यात्रा कार्यक्रम त्याग दें क्योंकि आप खर्चा ज्यादा करेंगे
परन्तु शीघ्र ही यात्रा हो सकती है।
धनु: समस्याएं यथावत बनी रहेंगी।
आप बहुत उत्साह के साथ काम करना चाहते हैं परन्तु इतनी आसानी से हर काम
नहीं बनेगा। आर्थिक आवश्यकताएं बहुत ज्यादा रहेंगी और आपको ऋण लेने का दबाव
बना रहेगा।
मकर: संतान के लिए आज का समय बहुत विशेष है। एक काम में
उन्हें सफलता मिलेगी तो दूसरी तरफ कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आपसे कुछ दूरी हो सकती है। आपको पद-प्रतिष्ठा संबंधी कुछ चिंता रहेंगी और
ऊपर से अच्छा आश्वासन होते हुए भी मन में असुरक्षा का भाव रहेगा।
कुंभ:
नौकरी में बहुत ही सावधानी बरतनी जरूरी है। बॉस के मन में आपको लेकर कोई
दुविधा हो सकती है। आप अपना पक्ष सावधानी से रख दें। वैसे कामकाज में आपकी
प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कोई नया उत्तरदायित्व भी दिया जा सकता है।
मीन:
समय तेजी से सुधर रहा है। आप तेज गति से काम करेंगे और अपने वादों को
निभाने की कोशिश करेंगे। बाहर की यात्राओं को त्यागकर आज टिक कर काम करेंगे
तो ज्यादा लाभ होगा। सुख-सुविधाओं का थोड़ा अभाव हो सकता है और वाहन
संबंधी कष्ट भी हो सकता है।