जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 अगस्त

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 01 अगस्त 2022, 12:48 PM (IST)

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता उनको दैनिक कार्यो में सफलता देने वाला बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए लाभ देने वाली स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस हफ्ते आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा। सेहत संबंधी किसी समस्या में आपको आराम मिल सकता है। धन लाभ के योग बने रहेंगे। छात्र वर्ग को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। इस हफ्ते आपकी सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि : इस राशि के जातकों पर इस हफ्ते काम का बोझ अधिक बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। सेहत को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते कुछ व्यर्थ का धन का व्यय भी अधिक बना रह सकता है। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। छात्र वर्ग इस हफ्ते अपने किसी कार्य को लेकर अधिक मेहनत करते नजर आएंगे।

मिथुन राशि : राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता धन लाभ के नए द्वार खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर परिणाम आपके पक्ष में बना रहेगा। लोगों का सहयोग आपके कार्यो को पूर्ण करने में मदद करेगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपका पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। संतान से सहयोग की प्राप्ति मिलेगी। छात्रों के लिए हफ्ता अच्छे लाभ देने वाला साबित हो सकता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क राशि : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिल सकते हैं। आपको अधिकारी वर्ग का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपका जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ सकता है। शिक्षा अर्जित कर रहे छात्रों के लिए हफ्ता परिश्रम वाला रहेगा। संतान के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। सेहत अच्छी बनी रहेगी। अचानक धन का आगमन आपको प्रसन्न कर सकता है।

सिंह राशि : इस राशि के जातकों को यह हफ्ता कोई शुभ समाचार दे सकता है। इस हफ्ते आपको धन संबंधी मामलों में अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, कुछ खर्च संभव है।

कन्या राशि : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते धन का खर्च तथा सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कामकाज को लेकर आपकी भाग-दौड़ अधिक बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी अपना कार्य समय पर पूरा करेंगे। नौकरी वर्ग के जातकों को इस हफ्ते कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। इस हफ्ते धन प्राप्ति के लिए आपका परिश्रम अधिक बना रह सकता है। इस हफ्ते किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना लाभ दे सकता है।


ये भी पढ़ें - पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय

तुला राशि : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते धीरे चल रहे कार्य अचानक से गति पकड़ेंगे। इस हफ्ते आपके सभी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। नौकरी तथा व्यापार से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। इस हफ्ते पारिवारिक मामलों में बहसबाजी से बचने की सलाह रहेगी। छात्रों को लाभ प्राप्ति के योग रहेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते अपना कोई पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है। इस हफ्ते आप परिवार तथा मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए सामान्य बना रहेगा। सेहत संबंधी कोई तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। इस हफ्ते आपका धन का खर्च अधिक हो सकता है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आप विरोधी पक्ष पर हावी बने रहेंगे।

धनु राशि : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति इस हफ्ते मजबूत होगी। शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला बना रहेगा। प्रेमी वर्ग को अपने मन की बात कहने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बहनों द्वारा कोई लाभ आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्थिति अच्छी तथा लाभ देने वाली रहेगी। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी तथा उस पर धन खर्च भी होगा।


ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप

मकर राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कामकाज को लेकर कुछ चिंता देने वाला हो सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए कार्यो को गति मिल सकती है। व्यापारिक साझेदारों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। बैंक बेलेंस में वृद्धि के लिहाज से यह हफ्ता आपके पक्ष में रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द व ओंखों की कोई समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते धन संबंधी मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। इस हफ्ते आप संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे लाभ मिलने के योग हैं। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपके सुखों में बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही आपका धन सौंदर्य सामग्री पर खर्च हो सकता है। आपका सम्मान बढ़ेगा। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा।

मीन राशि : इस राशि के जातक के लिए यह हफ्ता नौकरी तथा व्यापार में उन्नति देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपको अचानक धन का लाभ मिल सकता है। साथ ही धन का निवेश भी आप कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए स्थिति लाभकारी बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें तथा आलस्य से दूर बने रहने की सलाह रहेगी। प्रेमप्रसंग के मामलों में आपको कुछ सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते यात्रा का योग बन सकता है।


--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता