टीवी शो की मेजबानी करेंगी रसिका दुग्गल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 01 जुलाई 2016, 4:57 PM (IST)

‘किस्सा’ और ‘क्षय’ जैसी फिल्मों में अभिनय को लेकर पहचान बना चुकीं अभिनेत्री रसिका दुग्गल प्रसिद्ध लेखक देवदत्त पटनायक के साथ ‘देवलोक विद देवदत्त पटनायक’ की मेजबानी करती नजर आएंगी।

टीवी शो ‘डरीबा डायरीज’ में नजर आ चुकीं रसिका ‘देवलोक विद देवदत्त पटनायक’ में महाकाव्य रामायण और महाभारत पर बात करती दिखाई देंगी।

रसिका ने कहा, ‘‘विशेष रूप से मौखिक परंपरा के अनुसार मुझे हमेशा से कहानी कहने में दिलचस्पी रही है। जो कहानी सुना रहे हैं, कैसे सुना रहे हैं, कैसे दिखा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह से कोई दो कहानियां एक जैसी नहीं हो सकती। भारतीय पौराणिक कहानियों की अधिकता है। हर कहानी बहुस्तरीय और विस्तृत है। हर छोटी जानकारी से अन्य कहानी बनती है और इस तरह आपको महसूस करते हैं कि आप कहानियों के चक्रव्यूह में फंस गए हैं।’’

इस शो का प्रसारण एपिक चैनल पर होगा।
(IANS)