मेष : आज विरोधी सक्रिय रहेंगे परंतु आप उन पर हावी रहेंगे। कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। खानपान में सावधानी बरतें।
वृषभ : आज कुछ नई नीतियों पर काम करना होगा। सहयोगी आपके विचारों से असहमत हो सकते हैं। जल्दबाजी में काम करने की बजाए सुलझा हुआ निर्णय लें।
मिथुन : आज अपनी जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांटें। काम जल्दी और आसानी से बन जाएंगे। सम्मान बढ़ेगा, पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्क : आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। संसाधन आसानी से उपलब्ध
होंगे। व्यावसायिक यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण
उत्साह बढ़ाएगा।
सिंह : आज व्यावसायिक मामलों में जोड-तोड़
बिठाना पड़ सकता है। लाभ के लिए अनुचित तरीकों का प्रयोग ना करें। स्वास्थ
के प्रति लापरवाही उचित नहीं।
कन्या: आज आपका मार्गदर्शन
सहयोगियों को मिलेगा और वे सरलता से काम कर लेंगे। शारीरिक परिश्रम करना
पड़ सकता है। दिन मिले-जुले परिणाम देगा।
तुला : आज कार्यस्थल पर
विचारों का आदान-प्रदान करना होगा। व्यवहार का खुलापन इसमें मदद करेगा। काम
आसानी से बन जाएंगे। दिन अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक : आज अपने किए
गए कामों से संतुष्ट रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों को अलग-अलग
समय दें। शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु
: आज कोई नई योजना बनाएंगे और उसको क्रियान्वित करने की भी सोचेंगे।
व्यक्तिगत हित की बजाए संस्था के हित के बारे में सोचें। अधिक चतुराई
नुकसान पहुंचा सकती है।
मकर: आज उदारता से किसी की मदद
करेंगे और अपने कामों को पीछे छोड़ देंगे। खर्चा अधिक होगा, किसी दावत में
शामिल होंगे, मित्र सहयोग करेंगे।
कुंभ : आज दिन दोस्तों के साथ
बिताएंगे। आपके किए गए काम दूसरों के लिए उदाहरण बनेंगे। बढ़ते खर्च को
रोकने में सफल नहीं हो पाएंगे। सम्मान बढ़ेगा।
मीन : आज भावनाओं
पर काबू रखें। व्यावहारिक होकर कार्य करेंगे तो सफल होंगे। अधिक लाभ के लिए
कोई छोटा रास्ता ना अपनाएं। स्वभाव में नरमी लाभ देगी।