बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी में कैटरीना कैफ, टाइगर-3 सबसे आगे

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 जुलाई 2022, 1:02 PM (IST)

सिनेमाई परदे पर आखिरी बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी में नजर आई अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज अपना 39वाँ जन्म दिन मना रही हैं। गत वर्ष विक्की कौशल से शादी के चलते चर्चाओं में रही कैटरीना आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस को भी हिलाने की तैयारी में हैं। उनकी 5 फिल्में एक-के-बाद एक करके प्रदर्शित होने वाली हैं। इन फिल्मों को लेकर बॉक्स ऑफिस काफी आशान्वित नजर आ रहा है। दौड़ में सबसे आगे कैटरीना कैफ की सफल सीरीज टाइगर का 3रा भाग भी शामिल है। उनके साथ सलमान खान और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं।
कैटरीना कैफ अपने 39वें जन्म दिन को यादगार बनाने के लिए अपने पति विक्की कौशल के साथ विदेश यात्रा पर निकली हैं। शादी के बाद कैटरीना कैफ का यह पहला जन्म दिन है तो जाहिर है ये खास होने वाला है। आइए डालते हैं एक नजर कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्मों पर—

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

फोन भूत
सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ अदाकारा कैटरीना कैफ जल्दी ही निर्देशक गुरमीत सिंह की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को मेकर्स 4 नवंबर 2022 के दिन रिलीज करने वाले हैं।


ये भी पढ़ें - अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना इस बात का देती थी ताना

जी ले जरा
अदाकारा कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ निर्देशक फरहान अख्तर अपनी फिल्म जी ले जरा लेकर बिजी हैं। इस फिल्म का ऐलान मेकर्स काफी पहले ही कर चुके हैं। हालांकि अभी तक फिल्म फ्लोर पर नहीं जा पाई है। इसी बीच खबरें आ रही हैं फरहान अख्तर अपनी सफल सीरीज डॉन के 3रे भाग की कथा-पटकथा लिखने में लगे हुए हैं। शायद इसी के चलते अभी तक जी ले जरा फ्लोर पर नहीं जा पाई है।


ये भी पढ़ें - शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार

मैरी क्रिसमस
सफलतम फिल्म टाइगर-3 के साथ ही कैटरीना कैफ पहली बार निर्देशक श्रीराम राघवन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म मैरी क्रिसमिस में भी नजर आने वाली हैं। उनकी मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण के ख्यातनाम अभिनेता विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। वजह हैं स्वयं श्रीराम राघवन जिनकी पिछली फिल्म अंधाधुन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की थी और दूसरे अभिनेता विजय सेतुपति, जिन्हें परदे पर देखने के लिए दर्शक बेकरार रहता है।

ये भी पढ़ें - हू-ब-हू मधुबाला जैसे लग रही है ये टीवी अभिनेत्री

अली अब्बास जफर की सुपरवुमेन फिल्म
हिन्दी सिनेमा को टाइगर जिन्दा है, भारत और सुल्तान सरीखी फिल्में देने वाले अली अब्बास जफर भारत की पहली सुपर वुमैन को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इस भूमिका के लिए उन्होंने कैटरीना कैफ को चुना है। पूरी तरह से एक्शन से लबरेज इस फिल्म को लेकर हालांकि पिछले कुछ समय से कोई ताजा समाचार नहीं मिला है। लेकिन यह तय है कि अली अब्बास जफर इसे जल्द ही कैटरीना के साथ बनाएंगे।

ये भी पढ़ें - बाथरूम में ये ले जाना भूल जाते हैं अक्षय कुमार

टाइगर-3
कैटरीना कैफ की इन आने वाली फिल्मों में सफलता की दौड़ में सबसे आगे है टाइगर सीरीज की 3री फिल्म टाइगर-3, जिसमें पहली बार सलमान खान के साथ बतौर खलनायक इमरान हाशमी दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों—एक था टाइगर और टाइगर जिन्दा है ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था।

ये भी पढ़ें - जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़