जम्मू-कश्मीर : पुंछ में दो जवानों के बीच झड़प, गोली चलने पर दो सैनिकों की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 जुलाई 2022, 12:19 PM (IST)

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को दो जवानों के बीच आपसी झड़प हो गई। इस झड़प में चलीं गोलियों में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एक सैन्य शिविर के अंदर हुई।

सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी की घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे