मेष :- आज कहीं लाभ तो कहीं खर्च जैसी स्थिति बनी रहेगी। व्यवसाय मेंं प्रतिद्वद्वियों से सावधानी बरते। जरूरी निर्णय के लिए अभी ठहरना आपके हित में होगा। परिवारजन के प्रति चिंता के भाव बने रहेंगे। कोई कड़वी बात आ सकती है। आंशिक कलह योग बना हुआ है। घर या बाहर शान्तिपूर्ण ढंग से कार्य को सम्पन्न करें। निराशा के भाव बने रहेंगे। गिरने या चोट लगने का डर है। भूमि-भवन के लिए जल्दीबाजी में निर्णय नहींं ले। आने वाला समय आपके लिए ज्यादा अनुकूल है। उचित ही यही होगा कि जैसे-तैसे दिन शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत करें।
वृषभ :- आज सासंकाल तक आकाशीय ग्रह स्थिति आपके पूर्णतया पक्ष में है। पराक्रम बढ़ेगा, उत्साहवर्धक काम होंगे, अपने पराए सभी का सहयोग मिल जाने से काम निर्विघ्र रूप से सम्पन्न हो जाएगा। भाइ-बन्धुओं और मित्र सम्बन्धियों रका सहयोग आपके कार्य को आसान करेगा। धनागम के प्रबल योग है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। कारोबार में अच्छा सहयोग मिलेगा। जरूरी काम को सायंकाल तक पूर्ण कर लें। आगे ऐसी सुविधा मिलना मुश्किल है।
मिथुन :- आज समय अनुकूल है। परिवार की किसी खास चिंता का निराकरण होगा। संतोष बनाये रखें। धन की प्राप्ति भी हो जाएगी। परिवार के किसी आयोजन में खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार व अपने किए हुए कार्या को गम्भीरता से ले। चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बच्चे व बड़े बुजुर्गों और दोस्तों तथा रिस्तेदारों से सामंजस्य बनाए रखें। रूपयये पैसे की आवक बनी रहेगी। निजी सम्बन्धों मे सकारात्मक प्रगति होगी। आत्मबल और विश्वास बढ़ेगा। परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नये कार्य या प्र्रजेक्ट की शुरू आत कर सकते है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्क :- आज ग्रहस्थिति शानदार बनी है। मौजमस्ती में समय व्यतीत
होगा। वित्तीय स्थिति तेजी से बढ़ेगी। दिमाग में शान्ति अनुभव करेंगे साथ
ही वांछित सुख व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। धाराप्रवाह कार्य की गति बढ़
जाएगी। आप अपनी विशेषता और हुनर का डंका बजाएगें। दैनिक कार्य गति अनुकूल
है। व्यवसाय में सकारात्मक प्रगति होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी
में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विघ्र बाधाए दूर होगी। घर-परिवार व बच्चों के साथ
आप कहीं बाहर जाना चाहेंगे।
सिंह :- आज सायंकाल से ग्रह स्थिति
पूर्ण रूप में आपके पक्ष में आ जाएगी। जिस परेशानियों से आप संघर्ष कर रहे
थे अगले दो दिनों मेंं उसका समाधान मिल जाएगा। आज अपने काम को सन्तुलित
रखते हुए समय व्यतित करें। आपकी लापरवाही ही आपके नुकसान का कारण बन सकती
है। वाहन ढ़ंग से चलाए, स्वास्थ्य में गड़बड़ी आपका मुड बिगाड़ सकती है। घर
व परिवार की चिंता बनी रहेगी। कड़वी बात आने का डर है। किसी मामले को लेकर
तनाव पूर्ण हालत बन सकते है। व्यापार में पूर्व में की गई डील आपके हाथ से
निकल सकती है। परीक्षा परिणाम अनुकूल नहीं रहेगा। अनुरोध है कि जरूरी काम
कल तक के लिए स्थगित कर दें।
कन्या :- आज किसी समारोह या पार्टी में
व्यस्त रहना पड़ेगा। धन आगमन के नए स्त्रोत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत
बनी रहेगी। किसी सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्य में हिस्सा लेना पड़ेगा। किसी
मित्र या रिस्तेदार के मांगलिक कार्यो में आपकी भागीदारी बनी रहेगी।
सरकारी विभाग में आपकी जीत का डंका बजेगा। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का
मार्गदर्शन मिलेगा। किसी नवीन वस्तु की खरीद करना चाहेंगे। सुखद समाचार
मिलने के योग है। अपने-पराए सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। जरूरी काम आज
ही पूरा कर लें। कल ऐसी सुविधा नहीं मिलेगी।
तुला :- आज ग्रह नक्षत्र
आपकी मदद के लिए आगे-आगे आएंगे। अकस्मात् धन लाभ भी होगा। व्यवसाईयों का
रूका हुआ और अटका हुआ पैसा वसूल होगा। किसी प्रकार का विवाद का निपटाराा
आपके पक्ष में होने की उम्मीद बनी है। शत्रु और विरोधी परास्त होंगे।
यात्राओं में धन प्राप्ति के योग है। उच्चाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा
करेंगे। रूके हुए और लम्बित कार्यों में प्रगति होगी। आशानुरूप सहयोग
मिलेगा। यश-कीर्ति व प्रतिष्ठा में निश्चित ही बढ़ोतरी होगी। अपनी
जिम्मेदारियों का पूरी तरह निर्वाह करेंगे, फलस्वरूप आपकी प्रशंसा होगी।
वृश्चिक :- आज की अपेक्षा कल दिन ज्यादा बेहत्तर है। आज भी हानि तो नहीं होगी लेकिन
लाभ भी आंशिक ही होगा। किसी काम को बनाने के लिए अधिक भाग-दौड़ करनी
पड़ेगी। काम के एकाएक टल जाने से मानसिक उद्वेग बना रहेगा। किसी कार्य को
विराम देना पड़ सकता है। विरोधी आपके कार्यो में टांग अड़ाने का प्रयत्न
करेंगा। आज का दिन शान्ति पूर्वक ढंग से व्यतित करें।
धनु :- आज स्वास्थ्य
का पाया कमजोर है। थकान और बैचेनी बनी रहेगी। ग्रहों की नाराजगी अभी बनी
हुई है। किसी से उलझना नुकसानदेह होगाद्ध शत्रु गुप्त रूप से परेशान
करेंगे। पति-पत्नी या घर- बाहर किसी से नोंक झोंक हो सकती है। आपके
प्रयत्नों का पूरा फल इन दिनों नहीं मिल पाने से आप बेचैनी अनुभव करेंगे।
एक ना एक समस्या बनी रहेगी। तरक्की का आया हुआ अवसर हाथ से निकल सकता है।
चित्त उदास रह सकता है। दैनिक कार्यो में रूकावटों का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय में धोखा भी हो सकता है। सुअवसर के लिए अभी थोड़ा ठहरें।
मकर :-
आज भाग्यशाली दिन है, जिसका भरपूर फायदा आपको उठाना चाहिए। आपकी प्रतिष्ठा
निश्चित ही बढ़ेगी। व्यापारिक और आर्थिक स्थिति दोनो ही मजबूती से आपके
पक्ष मे बनी है। राज्यकर्मी विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। व्यापार करने
वालों को आर्थिक लाभ होगा। आपकी कार्यकुशलता की लोग तारीफ करेंगे। बिगड़ा
हुआ काम आप बुद्धिबल से बना लेंगे। आप महत्वपूर्ण कार्यो को आज प्राथमिकता
से पूरा कर ले।
कुम्भ :- आज पूरी तरह पक्ष का दिन है। ग्रहों की
अनुकूलता अभी आगे भी बनी रहेगी। लम्बित मामलों का निपटारा आपके पक्ष में
होगा। समाज और परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप सभी मामलों को सद्भावना
तरीके से हल कर लेंगे। दूसरों की निगाह में आपकी इज्जत बढ़ेगी। अच्छेे
परिणामों की प्राप्ति होगी। काम को पूरा करने में आप कड़ी मेहनत करेंगे,
जिसकी चहुं ओर प्रशंसा होगी। राजकीय और अदालती मामलों मेंं आपका पक्ष उभरकर
सामने आएगा। विरोधी अपनी गलती मान लेगा। समय अनुकूल है, जो आगे भी चलेगा।
मीन:- आज साधारण दिन है। परिश्रम का पूरा फल आपको कल से मिलने लग जाएगा। आज
आंशिक सफलता मिलेगी। परिश्रम और प्रयास आगे रंग लाएगा। धार्मिक कार्यो के
लिए दिन उत्तम है। सन्तान की समस्या को हल करने के लिए कार्यो में जुट
जाएं। लाभकारी स्थिति बन रही है। नये मित्र बनेंगे। लक्ष्य प्राप्ति के
लिए आपका प्रयत्न आने वाले समय में सफलता दिलाएगा। बच्चों के साथ आप खुशी
का अनुभव करेंगे। सामाजिक और घरेलू मोर्चे पर आप डटे रहेंगे। कल से
भाग्यशाली समय की शुरूवात होने वाली है।