नई दिल्ली। लग्जरी कार पोर्श 911 रैंज का अपडेट वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। गौरतलब है कि यह एक 2 डोर कनवर्टिबल सुपरकार है।
इस कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.42 करोड रूपए रखी गई है। इस कार को जर्मनी से इंपार्ट किया जाएगा। पोर्श की 911 करेरा में इस बार फिएट-6 सिलेंडर देखने को नहीं मिलेगा।
बल्कि इसका पावर कम किया गया है। इस स्पोर्ट्स कार में 3.0 लीटर का
ट्विनटर्बो इंजन लगा है। टॉप रेंज में 3.0 लीटर का ट्विनटर्बो इंजन लगा है।
इस कार की टॉप स्पीड 318 किमी प्रति घंटा है, जबकि 100 किमी प्रति घंटे की
रफ्तार तक पहुंचने में 2.9 सैकेंड लगता है।
हांलांकि 911 के इस नए
अवतार में कोई डिजायन या बॉडी अपडेट देखने को नहीं मिला है। हर बार की तरह
लम्बा बोनट, स्लोपिंग रूफ और छोटा रियर पार्ट इस ब्रांड का सिंग्नेचर
सिंबल है।
इस कार में नए हैडलैंप्स के साथ 4-पॉइंट डे-टाइम रनिंग लाइट्स,
नए डोर हैंडल्स, नई डिजायन वाली रियर लिड और नई टेललाइट्स को एक नया अपडेट
माना जा सकता है।
केबिन में 7 इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट
सिस्टम दिया गया है, जो नेविगेशन और कारप्ले को सपोर्ट करता है।
इस सिस्टम
से हैंडराइटिंग और स्मार्टफोन को वाईफाई से कनेक्ट करने की सुविधा भी यहां
दी गई है।