आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 25 मई 2022, 11:40 AM (IST)

मेष : आज कार्य करने की सही दिशा मिलेगी। थोड़े से मार्गदर्शन से आश्चर्यजनक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आप मेहनत व सच्चाई पर भरोसा करें। सफलता आपको ही प्राप्त होगी। संभव है किसी विकास कार्य की योजनाएं बनाएं।

वृषभ :परिश्रम के बल पर विपरीत परिस्थितियों को पक्ष की बना लेंगे। विरोधी आपकी कार्यप्रणाली की आलोचना करेंगे परन्तु असफल सिद्ध होंगे। मित्रों व सहयोगियों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे।

मिथुन : आज आपका दिन और दिनों की अपेक्षा कुछ अलग रहेगा। एक ओर आप अपने वित्तीय स्तर को सुधारने का मन बनाएंगे और अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करेंगे वहीं दूसरी ओर आकस्मिक खर्चे चिंतित कर देंगे। कार्यों के प्रति आपकी लगन एवं दृढ़ता के कारण आपका प्रभाव क्षेत्र भी बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क : आपकी भावनाओं को सही मार्गदर्शन का साथ मिले तो आप कहीं का कहीं जा सकते हैं। आपकी योजनाओं के अद्वितीय परिणाम सामने लाएंगे। आज के दिन आप कार्यस्थान पर कुछ नए अनुसंधान करेंगे जिससे संस्थान को उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। आपके विचारों को मान्यता मिलेगी। अपने व्यवहार व कार्यप्रणाली पर पुनर्विचार करेंगे।

सिंह : योजनाओं के परिणाम आशानुकूल नहीं मिलेंगे। आज आप अपनी गलतियों को सुधारेंगे एवं दूसरों की सहायता से काम पूरे करेंगे।

कन्या : कार्यभार के कारण आज आप कई कार्यों को एक साथ करने की गलती न करें। जल्दबाजी एवं बिना पूर्वानुमान लगाए कार्य करना मेहनत और समस्या दोनों में वृद्धि कर सकता है। संभव है आज अधिकारी कार्यों को जल्द से जल्द करवाने की इच्छा रखें।

तुला : आज जो भी कार्य करें उस पर सोच-विचार अवश्य करें। संभव है कि कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों के लिए प्रशंसा एवं प्रोत्साहन प्राप्त हो। कार्यप्रणाली में थोड़ा सा बदलाव सफलता का मार्ग खोल देगा। दूसरों की बातों में अपना अमूल्य समय नष्ट नहीं करें। सोच को सकारात्मक रखें।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में कई कामों को पूर्ण करना होगा अत: आज आज अपने आप को ऊर्जा से भरा हुआ रखें। छोटी-मोटी समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। अपने मनोबल एवं सहयोगियों के माध्यम से निदान खोजने में सफल होंगे धनलाभ होगा।

धनु : महत्वपूर्ण योजनाओं को दूसरों के सामने खोलकर न रखें आपके विरोधी फायदा उठा सकते हैं। अपने मान- सम्मान के प्रति चिन्तित रहेंगे। आपको अपने व्यवहार एवं कार्यप्रणाली पर सकारात्मक टिप्पणी की चाह है। सावधानी से कार्य करने में आपका हित छिपा है।


मकर : आप परिवारजन अथवा मित्रों के साथ किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यों के प्रति पूर्णता का अनुभव करेंगे परन्तु आलोचक कार्यों की आलोचना करेंगे। कार्यों को एक साथ अपने ऊपर न लादें। कार्य को बांट दें एवं स्वयं उसका निरीक्षण करें।

कुंभ : अपनी भावनाओं के सहारे चलना परेशानी में डाल सकता है। दिल के स्थान पर दिमाग का उपयोग अधिक लाभ देगा। अपने शरीर की क्षमता से अधिक कार्य न करें अन्यथा किसी चिकित्सक से सम्पर्क करना पड़ सकता है। कुछ कार्य इस प्रकार के करने पड़ेंगे जिनसे आप सहमत नहीं हों।

मीन : आपको दो नावों पर सवार नहीं होना है। किसी कार्य के प्रति आज आप एकाग्र नहीं रह सकेंगे। निजी समस्याएं परेशान कर सकती हैं परन्तु कार्यस्थल पर मित्रों के सहयोग से आप अपने इच्छित कार्य को पूर्ण कर सकेंगे। अपनी मेहनत और बुद्धि कोशल से संस्थान में धन संबंधी समस्या का हल खोज लेंगे।