आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 मई 2022, 12:30 PM (IST)

मेष : प्रतिभा को यदि कड़ी मेहनत का साथ मिले तो परिणाम सदैव सच्चे और अच्छे होते हैं। आज आप अपनीसही प्रतिभा को सिद्ध करते हुए घर या कार्यस्थल पर किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभा सकेंगे। किसी विकासात्मक कार्य को करने के भी संकेत हैं।

वृषभ :आज भाग्य बहुत शानदार दिन लेकर आया है। संभव है कि धन प्राप्ति हो। अनपेक्षित रूप से आपके कार्यों में सुगमता रहेगी। सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। अपनी नापसंदगी दर्शाने वाले कार्यों से दूर रहना होगा।

मिथुन :आज सहयोगियों और अधीनस्थों के कार्यों की जानकारी कर सकते हैं। आपकी सोच का दायरा और कला संबंधी जानकारी के कारण आज आप सृजनात्मक कार्य करेंगे। आज आपका मन दूसरों से अलग हटकर कार्य करने का रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क : आज का दिन उत्साह और ऊर्जा के साथ शुरू होगा। आज अपने वैचारिक अनुभव अपने सहयोगियों के साथ बांटेंगे। आपका खुला व्यवहार और दिनभर मदद करेगा। कार्यस्थल पर अपने विचारों का आदान प्रदान करने के कारण आपको कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह : किए गए प्रयासों का फल आपको आगे मिलेगा। संभव है कि आप अपने विचारों से दूसरों के दिलों पर राज्य करें। आपके मित्र व संबंधी आपकी सोच का सम्मान करेंगे। आप सच्चाई व जमीन से जुड़कर कार्य करने की योजना पर चलें।

कन्या : आज कार्यभार अधिक रहेगा। अनेक कार्यों को एक साथ करने की जटिलता में फंसे रहेंगे। आपको निर्णय लेने में सावधानी बरतनी चाहिए। अपनी दूरदर्शी सोच के कारण आप अपने अधिकारी की नजरों में चढ़े रहेंगे। इसी सोच की वजह से आपके कार्यों में वृद्धि हो ऐसा संभव है।

तुला : आप कार्यों की प्रशंसा की इच्छा रखते हैं। अपनी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की पुरजोर कोशिश करेंगे। जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

वृश्चिक : आज उच्च आदर्श को बनाए रखने के लिए सतत कोशिश करेंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यक्तिगत गुणों के आधार पर ही सफलता अर्जित करनी होगी। अपनी योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखें तो ज्यादा सही होगा। आपके विरोधी गलत संदेश भी प्रसारित कर सकते हैं।

धनु : आप मन धर्म-कर्म में लगेगा। किसी धर्मार्थ कार्यों में सहायता भी कर सकते हैं। किसी पुराने कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अआलोचनात्मक व्यवहार करने से बचना चाहिए।

मकर : सहयोगियों व मित्रों से घिरे रहेंगे। आप अपनी वाणी व व्यवहार से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित भी कर सकते हैं। आज आपका दिन खुशियों से भरा एवं एक यादगार दिन साबित हो सकता है। ज्ञान पूर्ण बातों को सभी का समर्थन प्राप्त होगा।

कुंभ : किसी नई बात पर विचार कर सकते हैं। पिछले किए हुए कार्यों के परिणाम आपको प्राप्त होंगे। सभी दिन एक जैसे नहीं होते, कभी अच्छा मिलता है तो कभी कुछ अच्छे की चाह रहती है। आज आप संस्थान में चल रही समस्याओं के समाधान को खोजने में सफल रहेंगे।

मीन : आप आपको कार्यस्थान से दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। संभव है कि आज आप सरकारी कार्यों को पूर्ण करने में व्यस्त रहें या किसी जरूरी मीटिंग में व्यस्त रहें। आप दूसरों के साथ किस प्रकार का व्यवहार करते हैं उसी से काम बनेंगे इसीलिए अपनी व्यवहार कुशलता व ऊर्जा का सही उपयोग करें।