धर्म छुपाकर महिला फिजियोथैरेपिस्ट को जाल में फंसाया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 मई 2022, 12:15 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद का एक कथित मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने महिला चिकित्सक को अपना धर्म छुपा कर प्रेम के जाल में फंसाया और धर्म परिवर्तन कर विवाह का दबाव डाला। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। मामला राजधानी के अशोका गार्डन इलाके का है। यहां एक महिला फिजियोथैरेपिस्ट का निहाल खान नामक युवक से दोस्ती हुई। महिला के अनुसार निहाल का उसके घर आना-जाना भी शुरू हो गया। महिला ने वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था। मगर पति से ज्यादा समय रिश्ते नहीं रहे। महिला का आरोप है कि इसी बात का निहाल ने लाभ उठाया, हमदर्दी दिखाई और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

महिला का आरोप है कि, एक दिन निहाल ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाया और कभी इस बात को नहीं बताया कि वह दूसरे धर्म का है। इतना ही नहीं अस्पताल खोलने के नाम पर भी उससे धोखा किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। मारपीट भी की।

अशोका गार्डन के प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया है महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे