आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 मई 2022, 1:12 PM (IST)

मेष: आज का दिन भाग्यशाली है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। जिन लोगों पर आपकी नजर है कि वे आपका काम कर देंगे, उनसे मदद नहीं मिलेगी। आपको नए लोगों पर भरोसा करना ही पड़ेगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है, इसमें अन्य लोगों का सहयोग ले सकते हैं। भागीदारी के मामलों में थोड़े बहुत तनाव की स्थिति रहेगी।

वृषभ: आज का दिन अत्यंत व्यस्त जाने वाला है। कामकाज बहुत इकट्ठा हो गया है। यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दीजिए क्योंकि यात्रा के लिए अनुकूल दिन नहीं है। वैसे भी स्थानीय भागदौड़ कम नहीं रहेगी। सहयोगियों की मदद के बाद भी कामकाज ढंग से नहीं निपटा पाएंगे। आज किसी बड़ी पार्टी में शिरकत कर सकते हैं और दावत का आनंद ले सकते हैं।

मिथुुन: आर्थिक परिस्थितियां थोड़ा चिंतानजक हैं। आज खर्चा बहुत अधिक होगा और उसका कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं दिख रहा है। खराब आर्थिक स्थिति से निजात पाने के लिए धन प्रबंध करना ही होगा। ऋण के लेनदेन में आज अतिरिक्त सुविधा मिल सकती है। शाम तक आर्थिक लाभ की भी सम्भावना बन जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: समय सुधार पर है। आपके विशेष प्रयास रंग लाने ही वाले हैं। कामकाज का विस्तार होगा और आपको उसमें सफलता मिलेगी। आज कानूनी दांवपेंचों से बचकर रहें। आप सतर्क नहीं रहे तो नुकसान हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो बेझिझक ले डालिए। यह निर्णय आपको लाभ दिलाएगा। संतान को लेकर एक तरफ समस्याएं रहेंगी तो दूसरी समस्याओं का हल भी निकलेगा।

सिंह: समय अत्यंत लाभ का बना है। हर बात आपको लाभ की ओर ले जाएगी। आज शाम अच्छी गुजरने वाली है। किए हुए काम का परिणाम आने से आपके मन में अपार संतोष रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा मन में रहेगी। बड़े लोगों की या मित्रों की काफी मदद मिलने वाली है।

कन्या:
कामकाज की गति में तेजी से सुधार आएगा। आज जिस एक बात पर दांव लगाए हुए हैं वह पार जा सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस का समर्थन मिलेगा और एक प्रमुख निर्णय लेने में मदद मिल सकती है। आज भूमि-भवन या वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेगी। घरेलू उपकरणों की खरीद में खर्चा कर सकते हैं।

तुला: सुबह से कामकाज में उलझन बनी रहेगी। हर काम ढंग से नहीं हो पाएगा। व्यवसाय में कोई न कोई अवरोध बना रहेगा और बहुत खर्चा भी होगा। ऐसे काम पर खर्चा भी होगा जिसे आप नहीं करना चाहते। आर्थिक स्थिति थोड़ा सा सुधरेगी। भाग्य साथ दे रहा है इसलिए उलझनों के बाद भी कोई उपलब्धि हो सकती है।

वृश्चिक: समय विशेष लाभ का बना हुआ है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और नए स्रोत से धन लाभ होगा। चन्द्रमा अनुकूल हैं और चाहते हैं कि आप किसी सैलिब्रेशन में भाग लें। मित्रों से या अन्य लोगों से एक साथ मिलना हो सकता है। किसी खास सूचना की वजह से आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा और कामकाज में और भी गति ला देंगे।

धनु: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। किसी खास व्यक्ति से काम निकलवाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। नौकरी या व्यवसाय में आपका प्रभाव बहुत बढ़ेगा। जिस व्यक्ति के साथ आप करने की चेष्टा कर रहे हैं, उसमें सफलता नजर आ रही है। साझा भाव से काम करने से लाभ होगा।

मकर: संतान को लेकर मन में थोड़ी बहुत चिंता बनी रहेगी। पर वह स्थाई नहीं रहेगी। उनकी समस्याओं का समाधान आपके अलावा अन्य व्यक्ति भी कर सकते हैं। किसी व्यावसायिक संधि में लेनदेन को लेकर आप थोड़ी बहस कर सकते हैं और लाभ की मात्रा बढ़ा सकते हैं। आज पाचन तंत्र के विकार या ब्लड प्रेशर से परेशानी हो सकती है। यात्रा कार्यक्रम से लाभ नहीं होगा।

कुंभ: कामकाज में कोई न कोई अवरोध आ सकता है। आप जितनी एकाग्रता के साथ किसी खास काम में लगे हुए हैं, वह सम्पन्न नहीं हो पा रहा है। आज चन्द्रमा अनुकूल हैं, इसलिए आर्थिक दृष्टि से कोई लाभ हो सकता है। संतान के लिए भी आज का दिन शुभ है। आपके सहयोगी आज अच्छा काम करेंगे और कोई खास उपलब्धि हो सकती है।

मीन: समय सुधार पर है। कामकाज में गति आ जाएगी। आज एक मनचाहा कर पाएंगे। जिस बात की आपको काफी समय से प्रतीक्षा है उसे सम्पन्न करने के लिए आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। आर्थिक लाभ को लेकर मन में जो चिंता है उसका समाधान हो सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हेागी।