डॉक्टर स्ट्रेंज के रिकॉर्ड को तोडऩे को तैयार Jurassic World Dominion

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 मई 2022, 6:05 PM (IST)

सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी Jurassic World Dominion इस साल रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह गत 6 मई को प्रदर्शित हुई फिल्म क्रिस प्रैट स्टारर डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस को पीछे छोड़ सकती है। हॉलीवुड की इस वर्ष कई ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जो बॉक्स ऑफिस पर आय के नए कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होंगी। वर्ष 2022 शुरुआत द बैटमैन से हुई, जिसने निर्माताओं की जेबों को भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अब, प्रशंसक जुरासिक पार्क की तीसरी किस्त के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्पाइडर-मैन: नो वे होम, द बैटमैन और द डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (जिसने कथित तौर पर अपना बजट वसूल कर लिया है और मुनाफा कमा रही है) जैसी सफल फिल्मों के बाद यह फिल्म अगली बड़ी चीज है। वास्तव में, यह 2022 में सबसे बड़ी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जुरासिक वल्र्ड डोमिनियन 10 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है। बॉक्स ऑफिस के अनुसार, शुरुआती ट्रैकिंग का अनुमान है कि फिल्म यूएस में 165 मिलियन डॉलर से 205 मिलियन डॉलर के मध्य ओपनिंग करेगी। यदि ऐसा होता है तो यह क्रिस प्रैट स्टारर 2022 की सबसे बड़ी ओपनर के रूप में मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस में डॉक्टर स्ट्रेंज को आसानी से हरा देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे