ये है सलमान की भांजी...रीयल नहीं REEL!

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 29 जून 2016, 4:18 PM (IST)

फिल्म हम साथ साथ की नन्ही सी राधिका तो आप सबको तो याद होगी ना। हम्म बता दें अब नन्ही सी राधिका उर्फ़ जोया अफरोज बन चुकी हैं सुपर हॉट गर्ल।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म हम साथ साथ में सलमान खान की भांजी की भूमिका अदा की थी। जोया ने बेहद छोटी उम्र में ही काफी नाम कमाया।  हम साथ साथ है, कुछ ना कहो जैसी फ़िल्में करने के बाद वह कई टीवी शोज़ का भी हिस्सा रह चुकीं हैं। 

जोया को अपना ब्रेक मिला रसना महासर्च कांटेस्ट सिर्फ 3 साल की उम्र में, जिसके बाद इन्होंने इसी ब्रैंड के लिए ऐड भी किया था। 

नवाबों के शहर, लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली  जोया साल 2013 में मिस इंडिया इंटरनेशनल रह चुकी हैं। जिसके बाद इन्होंने बड़े पर्दे पर अपना कमबैक किया हिमेश रेशमियां  और हनी सिंह  स्टारर फिल्म  ‘The Xpose’ से।  

फिल्म ‘The Xpose’ के बाद जोया ने हिंदी सिनेमा से थोड़ी दूरी बना ली। भले ही जोया बॉलीवुड से दूर हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

इनका इंस्टाग्राम अकाउंट, इनकी इवेंट्स, शूट्स और वेकेशन्स की हॉट और स्टाइलिश फोटोज़ से भरा पड़ा है।

जोया अफरोज

जोया अफरोज

जोया अफरोज