हॉलीवुड की 4थी सबसे बड़ी ओपनर बनी डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 मई 2022, 12:07 PM (IST)

भारत के सिनेमाघरों में पिछले कुछ माह से दक्षिण भारतीय फिल्मों का वर्चस्व नजर आ रहा था। गत 14 अप्रैल को प्रदर्शित हुई केजीएफ-2 ने पूरे हिन्दुस्तान में अपनी कमाई से तहलका मचा रखा था। लेकिन अब भारतीय सिनेमाघरों में 6 मई को प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 1722 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने अब पहले सप्ताहांत में अर्थात् शुक्रवार से रविवार के मध्य भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को हॉलीवुड की बेस्ट 5 ओपनिंग फिल्मों में शामिल करते हुए चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। भारत में अपने प्रदर्शन के प्रथम तीन दिन में अभी तक सर्वाधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों एवेंजर्स एंडगैन पहली पायदान पर है। इस फिल्म ने 152 करोड़ से ज्यादा का कारोबार शुरूआती तीन दिन में किया था।
तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 6 मई (शुक्रवार) को रिलीज हुई बेनेडिक्ट कंबरबैच स्टारर इस फिल्म ने भारत से तीसरे दिन (रविवार) 25.40 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इससे पहले फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) 25.75 करोड़ और पहले दिन (शुक्रवार) 28.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म ने फस्र्ट वीकेंड यानी तीन दिन में भारत से अब तक 79.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म भारत में फस्र्ट वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी हॉलीवुड फिल्म भी बन गई है। देश में अब तक रिलीज हुईं हॉलीवुड फिल्मों में पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन अभी तक फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के नाम रहा है।

भारत में 3 दिन में सर्वाधिक कमाई वाली 5 हॉलीवुड फिल्में
1. एवेंजर्स एंडगेम - 157.20 करोड़
2. स्पाइडमैन नो वे होम - 108.37 करोड़
3. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर - 94.30 करोड़
4. डॉ. स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - 79.50 करोड़
5. द लॉयन किंग - 54.75 करोड़


भारत चौथी बिगेस्ट हॉलीवुड ओपनर
वहीं दूसरी ओर डॉक्टर स्ट्रेंज भारत में चौथी सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर भी बन चुकी है। इस लिस्ट में साल 2019 में रिलीज हुई एवेंजर्स एंडगेम (53.10 करोड़) पहले नंबर पर है। इसके बाद साल 2021 में रिलीज हुई स्पाइडर-मैन : नो वे होम (32.67 करोड़) दूसरे और साल 2018 में आई एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर (31.30 करोड़) तीसरे नंबर पर हैं।

पहले दिन दुनियाभर में कमाए 3486 करोड़
डॉक्टर स्ट्रेंज ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर से 3486 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। वहीं फिल्म ने सिर्फ यूएस से ओपनिंग-डे पर 277 करोड़ रुपए (36 मिलियन डॉलर) कमाए। गौरतलब है कि सैम राइमी के निर्देशन में बनी डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस में बेनेडिक्ट कंबरबैच के अलावा चिवेटेल एजिफोर, बेनेडिक्ट वोंग, जोचीतल गोमेज, माइकल स्टुहलबर्ग और रेचल मैकएडम्स भी लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे