आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 मई 2022, 11:53 AM (IST)

मेष: आज कुछ कठिनाइयां सामने रहेंगी। यात्रा के लिए आज अनुकूल दिन नहीं है, अत: इसका विचार त्याग देना चाहिए। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयासों में कमी आ जाएगी और अनुकूल परिणाम लाने के लिए आपको बहुत प्रयास करने होंगे। आज धन खर्च होने का या हानि हो जाने का अंदेशा है अत: सोच-समझकर कहीं पैसा लगाएं।

वृषभ: आप प्रात: से ही अत्यंत ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ नया करने के लिए लगातार कोशिश करते रहेंगे। कार्यभार बहुत ज्यादा है, काम का दबाव झेलने के लिए अन्य लोगों का सहयोग लेना पड़ेगा। निजी रिश्ते को लेकर इन दिनों अत्यधिक संवेदनशील रहेंगे। आप स्वाभिमान के प्रश्न को सामने नहीं लाएं और सहजता के साथ नई परिस्थितियों को स्वीकार कर लें। साझेदारी के मामलों में थोड़ा बहुत तालमेल की कमी रहेगी।

मिथुुन: ज्यादा खर्चे का दिन है। यात्रा प्रसंग बन सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए जितनी कोशिश करेंगे, उतना दिख नहीं रहा है। आज आपकी आवश्यकताएं बढ़ी हुई हैं और काफी कोशिश के बाद थोड़ा बहुत लाभ नजर आएगा। अपने आसपास चल रहे वातावरण को साधने की चेष्टा करें। किसी खास मामले में आपका दृष्टिकोण सही नहीं है अत: उसमें संशोधन करने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: मन में कई प्रकार के संशय चलते रहेंगे। किसी काम को लेकर मन में अनिश्चय रहेगा कि करें या ना करें। साझेदारी के मामलों को लेकर मन में तरह-तरह के विचार रहेंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी बल्कि कहीं से अच्छा लाभ होने की सम्भावना भी है। वाहन संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है।

सिंह: सुबह से ही मन में तरह-तरह के विचार आते रहेंगे। विचारों का तूफान नहीं थमेगा। समय विशेष लाभ का बना हुआ है। और परन्तु आप उसको भुना नहीं पाएंगे। आज हर तरह से आपका पक्ष मजबूत होगा और सफलता से आपके स्वभाव में भी अंतर आएगा। मुंह से एक भी कड़वी बात निकली तो एक महत्वपूर्ण संबंध खत्म हो जाएगा। कार्यालय में किसी के व्यवहार से आपको परेशानी रहती है तो किनारा कर लेना ज्यादा अच्छा है। बाद में सब ठीक हो जाएगा।

कन्या: भाग्यशाली समय है और जिस ढंग से चाहेंगे, कामकाज की गति वैसी ही आ जाएगी। भागीदारी में कुछ गतिरोध बना रहेगा। बात आगे भी बढ़ेगी परन्तु पूरी तरह से काम भी नहीं हो पाएगा। खर्चे ज्यादा हैं और लाभ कम। वैवाहिक जीवन में खट्टा-मीठा चलता रहेगा। आज दिनभर तरह-तरह के विचार मन में रहेंगे।

तुला: आपकी काफी कोशिश के बाद भी भाग्य में अवरोध बने हुए हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, उतनी सफलता नहीं मिलेगी जितना आप सोच रहे हैं। आज व्यवसाय संबंधित कुछ निर्णय ले सकते हैं परन्तु बड़े निर्णय या अंतिम निर्णय आज नहीं लें। अभी चन्द्रमा इतने अनुकूल नहीं हैं, इसलिए लोगों का सहयोग लेने में आपको बाधा आएगी।

वृश्चिक: समय विशेष है। साझा भाव से काम करने में लाभ रहेगा परन्तु हर बात में सहमति नहीं हो पाएगी। दाम्पत्य जीवन में भी सबकुछ ठीकठाक नहीं रहेगा। व्यवसाय के मामले में दिन अच्छा है आपका काम आगे बढ़ेगा। इस समय एक-एक संबंध को बचाये रखना बहुत जरूरी है। खर्चा जुटाने के लिए आप कोई नया कार्य भी हाथ में ले सकते हैं।

धनु: आज का दिन थोड़ा कठिन हैं, हर तरफ से परेशानियां मिलेंगी। आज यात्रा को भी टाल देना ही अच्छा है। कामकाज के स्थान पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप असम्भव काम को करने की भी हां भर लेंगे परन्तु आपको आर्थिक सहयोग नहीं मिल पाएगा। लेनदेन का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा और पैसे की उपलब्धि इतनी आसानी से नहीं होगी।

मकर: आज का दिन आमतौर से अच्छा जाएगा परन्तु मानसिक परेशानियां भी कम नहीं रहेंगी। कोई नई चिंता सुबह से ही लग जाएगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा और लाभ के अवसर बढ़ेंगे परन्तु गलत मार्ग से लाभ कमाने के विचार भी मन में चलते रहेंगे। धन कमाने के लिए किसी भी षडय़ंत्र का हिस्सा बनना आपको नुकसान दे सकता है। आप अच्छा काम करेंगे तो भी लाभ होगा ही।

कुंभ: कामकाज में गतिरोध को लेकर आप परेशान रहेंगे। कोई काम समय पर पूरा नहीं हो रहा है। आपको भरपूर सहयोग मिलेगा परन्तु फिर भी कोई न कोई कमी रह जाएगी। नौकरी करते हैं तो बॉस से संबंध अच्छे रहेंगे, उनसे लाभ मिलेगा। आज आश्वासन मिल सकता है परन्तु लाभ कुछ दिन बाद होगा। निजी रिश्तों में आपको अत्यधिक सावधानी से अपनी बात रखनी चाहिए।

मीन: चन्द्रमा अनुकूल नहीं हैं, इसलिए यात्रा कार्यक्रम त्याग दें। घर-परिवार में कोई सामूहिक कार्यक्रम हो सकता है या मित्रों के साथ मिलना-जुलना और खाना-पीना हो सकता है। जीवनसाथी के लिए विशेष समय है और वे कोई विशेष काम को अंजाम दे सकते हैं। थोड़ी सी व्यावसायिक होशियारी दिखाएंगे तो परिस्थितियां नियंत्रण में आ जाएंगी।