विचलित कर सकता है यह वीडियो, तेंंदुए के शव को नोंचते दिखे सूअर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 मई 2022, 11:44 AM (IST)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर हमें कई ऐसी घटनाओं, फोटोज और वीडियो से जानकारी मिलती हैं जिनके बारे में हम सोच भी नहीं पाते हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसी वीडियो या फोटो दिखाई दे जाती है तो हमें हैरानी में डाल देती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो देखने को मिला जिसने हमें पूरी तरह से विचलित कर दिया। आपने अक्सर ऐसी तस्वीरों को देखा होगा जिसमें कोई न कोई तेंदुआ सूअरों पर आक्रमण करता दिखाई दे जाता है। लेकिन आपने ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा होगा जिसमें सूअर तेंदुए के शरीर को नोंचते हुए नजर आए। आज हम आपके लिए एक ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में सूअरों का एक झुंड सडक़ पर पड़े तेंदुए को दांतों से बुरी तरह से नोचता हुआ नजर आ रहा है। इस क्लिप ने पब्लिक को हैरान कर दिया है। क्योंकि ऐसा दृश्य बहुत ही कम देखने को मिलता है।
ट्विटर यूजर @WildLense_India ने यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- दावा किया जा रहा है कि यह चौंकाने वाला दृश्य तमिलनाडु के पलानी से कोडईकनाल रोड पर फिल्माया गया। माना जा रहा है कि तेंदुए की मौत का कारण रोड एक्सीडेंट (RTA) रहा होगा।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ी रास्ते पर बीच सडक़ में एक तेंदुआ मृत पड़ा है। तीन जंगली सूअर उसे नोंचते नजर आ रहे हैं। वहीं पास में एक बस खड़ी है, जिसका ड्राइवर हॉर्न बजाकर जंगली सूअरों को भगाने की कोशिश करता है। लेकिन सूअर हैं कि तेंदुए को नोच रहे हैं। मानों वह मरे हुए तेंदुए को खा जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे