आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022, 11:27 AM (IST)

मेष : सुख-सुविधाओं में कमी होगी। कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। मानसिक तनाव हो सकता है। ईश्वर पर आस्था रखें। कोशिशों से सफलता मिलेगी, मनोबल कमजोर न होने दें।

वृषभ : मन में उच्चाटन के भाव बन सकते हैं। मातृ पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शुभ कार्यों में सहभागिता रहेगी। नए प्रस्ताव स्वीकार करने पड़ेंगे।

मिथुन: नए-नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। कार्यों की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग संतुष्ट होगा। विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। लाभ होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क : कुछ नया करने का मन बना सकते हैं। नीतियों में बदलाव करने से छोटी-मोटी परेशानी होगी। परिश्रम अधिक होगा। मित्रों का सहयोग लें।
सिंह: आलस्य त्याग कर कार्य पूर्ण करें। वाहन सुख में कमी हो सकती है। लाभ न मिलने से मन अशांत रह सकता है। अधिकारी वर्ग से आलोचना संभव है।

कन्या : आवेश में अपशब्द न कहें। मिल-जुलकर कार्य करें। कार्य पूर्ण न होने से मन अप्रसन्न होगा। अपेक्षित लाभ नहीं हो पाएगा।

तुला : पारिवारिक व व्यावसायिक कार्यों के लिए समय प्रबंध करें। योजनाएं प्रभावित होंगी। नए प्रस्ताव सामने आएंगे। साझेदारों के साथ समन्वय नहीं रहेगा।

वृश्चिक : उत्साह व सौहाद्र्र का वातावरण बना रहेगा। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु : नवीन विचारों को अमल में ला सकते हैं। घर खर्च में वृद्धि होगी। धन प्रबंध करना पड़ेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें।


मकर : सहयोगियों की मदद से रुके कार्यों में गति आएगी। विचारों में स्थिरता रखें, कार्य में मन नहीं लगेगा। समय बर्बाद न करें, योजना बनाकर कार्य करें।

कुंभ : धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मनोबल में वृद्धि होगी, विरोधियों की चिंता रहेगी। पिछले रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे।

मीन : खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्य क्षेत्र में सौहाद्र्र का माहौल रहेगा। अधीनस्थों से संबंध सुधरेंगे, अधिकारी वर्ग प्रसन्न होगा। अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से कार्यों में सुधार होगा।